एक्सप्लोरर

Ahoi Ashtami 2022 Arghya: अहोई अष्टमी की पूजा शुरू, जानें चांद-तारें निकलने का सही समय और अर्घ्य की विधि

Ahoi Ashtami 2022 Arghya: अहोई अष्टमी का व्रत आज शाम को तारे और चंद्रमा को अर्घ्य देने का बाद पूर्ण होगा. जानें अहोई अष्टमी पर कैसे दें तारों और चंद्रमा को अर्ध्य, मुहूर्त

Ahoi Ashtami 2022 Arghya: अहोई अष्टमी का व्रत आज शाम को तारे और चंद्रमा को अर्घ्य देने का बाद पूर्ण होगा. बच्चे के सुख, लंबी उम्र के लिए महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत करती हैं और संध्या काल में माता अहोई की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से नि:संतान दंपत्ति को सुयोग्य संतान प्राप्ति होती है. यह व्रत उत्तर भारत में खासतौर पर मनाया जाता है. जैसे करवा चौथ पर महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है वैसे ही अहोई व्रत में स्त्रियां तारे निकलने की बेसब्री से राह देखती है. आइए जानते हैं अहोई अष्टमी पर कैसे दें तारों और चंद्रमा को अर्ध्य, मुहूर्त.

अहोई अष्टमी 2022 पूजा मुहूर्त

अहोई व्रत में माता अहोई और शंकर-पार्वती की पूजा का विधान है. संतान को कष्टों से बचाने के लिए मां पार्वती की आराधना सर्वोपरि मानी जाती है.

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त - शाम 05:57 - शाम 07:12 (17 अक्टूबर 2022)

अहोई अष्टमी 2022 तारे निकलने का समय

स्त्रियां पुत्रों की भलाई के लिए उषाकाल (भोर) से लेकर गोधूलि बेला (साँझ) तक उपवास करती हैं. शाम को आकाश में तारों को देखने के बाद व्रत खोला जाता है.

तारें निकलने का समय - शाम 06.20 (17 अक्टूबर 2022)

अहोई अष्टमी 2022 चांद निकलने का समय

करवा चौथ की तरह यह व्रत भी बहुत कठिन होता है. वैसे तो तारे देखकर इस व्रत का पारण कर सकते हैं लेकिन अपनी मान्यता अनुसार कुछ लोग चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलते हैं. इस दिन चंद्रोदय बहुत देर से होता है.

चंद्रोदय समय - रात 11.35 (17 अक्टूबर 2022)

अहोई अष्टमी पर तारों और चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि

  • अहोई अष्टमी शाम को शुभ मुहूर्त में माता अहोई की पूजा करें और फिर शाम को तारों के अर्घ्य देने के लिए पीतल का कलश या उस करवे का इस्तेमाल करें जिसे करवा चौथ पर उपयोग किया था.
  • तारों को अर्घ्य देने के लिए करवे में जल डाले और फिर ऊं क्लीं देवकी सूत गोविंदो वासुदेव जगतपते देहि मे, तनयं कृष्ण त्वामहम् शरणंगता: क्लीं ऊं।। मंत्र बोलते हुए एक धारा में जल अर्पित करें.
  • अब अक्षत, रोली, पुष्प, भोग चढ़ाएं और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें. चंद्रमा को भी इसी तरह अर्घ्य दें.

अहोई माता की आरती

जय अहोई माता,जय अहोई माता।

तुमको निसदिन ध्यावतहर विष्णु विधाता॥

जय अहोई माता...॥

ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमलातू ही है जगमाता।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावतनारद ऋषि गाता॥

जय अहोई माता...॥

माता रूप निरंजनसुख-सम्पत्ति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावतनित मंगल पाता॥

जय अहोई माता...॥

 

तू ही पाताल बसंती,तू ही है शुभदाता।

कर्म-प्रभाव प्रकाशकजगनिधि से त्राता॥

जय अहोई माता...॥

 

जिस घर थारो वासावाहि में गुण आता।

कर न सके सोई कर लेमन नहीं धड़काता॥

जय अहोई माता...॥

 

तुम बिन सुख न होवेन कोई पुत्र पाता।

खान-पान का वैभवतुम बिन नहीं आता॥

जय अहोई माता...॥

 

शुभ गुण सुंदर युक्ताक्षीर निधि जाता।

रतन चतुर्दश तोकूकोई नहीं पाता॥

जय अहोई माता...॥

 

श्री अहोई माँ की आरतीजो कोई गाता।

उर उमंग अति उपजेपाप उतर जाता॥

ये भी पढ़े:

Dhanteras 2022: धनतेरस पर घर में भूलकर भी खरीदकर न लाएं ये 5 चीजें, लक्ष्मी जी हो जाती है नाराज

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 16 August 2026: आज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर भद्रा का साया, पूजा मुहूर्त और देखें पूरा पंचांग
आज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर भद्रा का साया, पूजा मुहूर्त और देखें पूरा पंचांग
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget