एक्सप्लोरर

Dhanteras 2022: धनतेरस पर घर में भूलकर भी खरीदकर न लाएं ये 5 चीजें, लक्ष्मी जी हो जाती है नाराज

Dhanteras 2022 Shopping: 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस से दिवाली पर्व शुरू हो जाएगा. धनतेरस पर आभूषण, बर्तन, जमीन, वाहन खरीदे जाते हैं लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं जो भूलकर भी इस दिन नहीं खरीदना चाहिए.

Dhanteras 2022 Shopping: 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस से प्रकाश उत्सव दिवाली की शुरुआत हो जाएगी. धनतेरस के दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान धनवंतरी ने जन्म लिया है. धनतरेस का त्योहार खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है. धन, संपत्ति, समृद्धि के लिए धनतेरस पर आभूषण, बर्तन, जमीन, वाहन खरीदे जाते हैं लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं जो भूलकर भी इस दिन खरीदकर घर नहीं लाना चाहिेए. ऐसा करने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर में दरिद्रता वास होता है. इस दिन खरीदारी के भी नियम है. आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या न खरीदें.

धनतेरस पर क्या न खरीदें: (Dhanteras do not Buy 5 Things)

स्टील-एल्युमिनियम

स्टील और एल्युमिनियम शुद्ध धातु नहीं माना जाता. जानकारी के अभाव में लोग इसे धनतेरस पर खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करना उचित नहीं है. एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव रहता है जो जीवन में कई मुश्किलें पैदा कर सकता है. शास्त्रों के अनुसार मात्र पीतल, सोना या चांदी धातु ही खरीदना शुभ माना गया है.

नकली आभूषण

मात्र औपचारिकता या फिर पैसों की कमी के चलते के लिए कई लोग धनतेरस पर आर्टिफिशियल आभूषण खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इससे दरिद्रता का वास होता है.

कांच-चीनी

धनतेरस पर कांच के बर्तन से इससे जुड़ी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए, कहते हैं कांच में भी राहू का वास होता है. वहीं चीनी के गमले या बर्तन भी इस दिन लेना अशुभ होता है. धनतरेस के शुभ अवसर पर इन चीजों को घर लाना व्यक्ति को संकट में डाल सकता है.

लोहा

धातु से बनी चीजें धनतेरस पर खरीदी जाती हैं लेकिन लोहा निर्मित वस्तुओं को इस दिन खरीदने से बचें. कहते है इस दिन लोहा घर लाने से गृहक्लेश होने लगते हैं. सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने पर खर्चे बढ़ने लगते हैं, पैसा हाथ में नहीं टिकता.

प्लास्टिक झाड़ू

धनतेरस पर प्लास्टिक के बर्तन और इससे निर्मित दूसरी वस्तुओं जैसा गुलदस्ता की खरीदारी से बचना चाहिए. प्लास्टिक कभी बरकत नहीं देता. धनतेरस पर झाड़ू जरुर खरीदी जाती है लेकिन सिर्फ सींकों या फूल वाली झाड़ू खरीदना ही शुभ है. गलती से भी प्लास्टिक की झाड़ू घर न लाएं.

ये भी पढ़े:

Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीदारी के लिए ये है सबसे शुभ मुहूर्त, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि की वक्री चाल से मचेगी हलचल, पर इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात!
जुलाई में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, जानें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां, जिनके शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन?
Yogini Ekadashi 2026 Live: योगिनी एकादशी आज या कल ? पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
योगिनी एकादशी आज या कल ? पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget