एक्सप्लोरर

काम की टेंशन में पार्टनर को नहीं दे पा रहे वक्त, जानें रिलेशनशिप में कितना अहम है क्वालिटी टाइम?

काम की टेंशन में अगर आप पार्टनर को वक्त नहीं दे पा रहे हैं, तो ये आपके रिश्ते के लिए खतरे की घंटी हो सकती है. क्वालिटी टाइम किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाता है.

Relationship Tips: 'अब तुम्हारे पास मेरे लिए टाइम ही नहीं है'...अगर ये बात आपके पार्टनर ने भी आपसे कही है, तो रुकिए… ये सिर्फ शिकायत नहीं, आपके रिलेशनशिप के लिए एक अलार्म है. आज की भागदौड़ वाली लाइफ में काम का टेंशन इतना बढ़ गया है कि हम सबसे जरूरी चीज, यानी अपने रिश्ते को वक्त देना ही भूल जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना जरूरी आपका काम है, उतना ही जरूरी है पार्टनर के साथ बिताया गया क्वालिटी टाइम (Quality Time). ये रिलेशनशिप को नई एनर्जी देने का काम करता है. चलिए जानते हैं  इसकी अहमियत...

रिलेशनशिप की असली 'फ्यूल' है साथ में बिताया समय

रोज-रोज ऑफिस, मीटिंग्स, डेडलाइंस और टारगेट के बीच जब आप अपने रिश्ते को वक्त नहीं देते, तो वो धीरे-धीरे ठंडा पड़ने लगता है. रिसर्च कहती है एक हैप्पी रिलेशनशिप (Relationship) का सबसे जरूरी हिस्सा है 'Attention and Time'...इससे रिश्ते में मजबूती आती है और वह एक खुशनुमा रास्ते पर चलता रहता है. 

क्वालिटी टाइम मतलब क्या है

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर्फ साथ बैठकर फोन चलाना क्वालिटी टाइम नहीं है। इसका मतलब है बिना फोन के एक दूसरे से बातें करना, साथ डिनर करना, वॉक पर जाना, पुरानी यादें ताजा करना,

साथ में कुछ नया एक्सप्लोर करने जैसी एक्टिवटीज.

क्या टाइम न देना बन सकता है दूरी की वजह

जब पार्टनर को लगे कि आप उनके लिए इम्पॉर्टेंट नहीं हैं, तो रिश्ते में इमोशनल गैप (Emotional Gap) आने लगता है. यही गैप बढ़ते-बढ़ते बाद में झगड़े, इग्नोरेंस और ब्रेकअप की वजह बन सकता है.

स्मॉल मूमेंट्स, बिग कनेक्शन

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, आपके पास बहुत ज्यादा टाइम नहीं भी है, तो भी कोई बात नहीं. हफ्ते में 2-3 बार 20-30 मिनट का 'डेडिकेटेड टाइम' भी काफी होता है, बस उस वक्त आपका पूरा फोकस सिर्फ  और सिर्फ आपके पार्टनर पर होना चाहिए. सुबह का गुड मॉर्निंग, लंच टाइम पर छोटा सा मैसेज, ऑफिस से लौटते वक्त उनका पसंदीदा स्नैक, बेवजह एक प्यार भरा हग (Hug) जैसे छोटे-छोटे जेस्चर भी क्वालिटी टाइम का हिस्सा होते हैं.

क्वालिटी टाइम के फायदे

रिलेशनशिप में मजबूती

स्ट्रेस कम होगा

पार्टनर के साथ बॉन्ड और गहरा होगा

सबसे जरूरी एक सच्चा साथी महसूस होगा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget