एक्सप्लोरर

इन 10 आदतों के कारण खतरे में आ जाती है किडनी, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां?

कुछ आदतें हमारी किडनी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं, जैसे कम पानी पीना, ज्यादा नमक या पेनकिलर लेना. समय रहते इन आदतों को सुधार लिया जाए तो किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती है.

हमारे शरीर में कई अहम अंग होते हैं. लेकिन किडनी उनमें से एक ऐसा अंग है जिसकी तरफ ज्यादातर लोग तब तक ध्यान नहीं देते जब तक वह खराब ना हो जाए. यह शरीर की सफाई करने वाला फिल्टर है जो खून को छानकर शरीर से टॉक्सिन्स और फालतू के पानी को यूरिन के जरिए बाहर निकलता है. इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, शरीर में पानी और खनिजों का संतुलन बनाए रखने और विटामिन डी को सक्रिय करने जैसे जरूरी काम करता है.
 
लेकिन कई बार हम कुछ ऐसी आम आदतें अपनाते हैं जो धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचती है और हमें पता भी नहीं चलता. अगर इन आदतों को समय रहते न सुधार गया तो यह क्रॉनिक किडनी डिजीज या किडनी फेलियर जैसी गंभीर स्थिति में बदल सकती है. चलिए तो आज आपको बताते हैं ऐसी रोजमर्रा की 10 आदतें जो आपकी किडनी को चुपचाप नुकसान पहुंचा सकती है और उन आदतों को कैसे सुधारा जा सकता है.

बार-बार पेनकिलर लेना हो सकता है नुकसानदायक

दर्द, बुखार या सूजन में NSAIDs जैसे आइबुप्रोफेन या एस्पिरिन लेना आम बात है. लेकिन लगातार या ज्यादा मात्रा में लेने से यह दवाई किडनी में ब्लड फ्लो को कम कर देती है. जिससे धीरे-धीरे किडनी डैमेज होने लगती है. ऐसे में अगर आपको किडनी की कोई समस्या है तो बिना डॉक्टर की सलाह से पेनकिलर बिल्कुल न लें.

ज्यादा नमक भी सेहत के लिए है हानिकारक

नमक यानी सोडियम का ज्यादा सेवन हाई ब्लड प्रेशर की वजह बनता है और यह किडनी डैमेज की प्रमुख वजह है. इसलिए खाने में ऊपर से नमक डालने की बजाय स्वाद के लिए नींबू, धनिया, अदरक या हब्स का उपयोग करें. पैकेज्ड और जंक फूड में भी सोडियम ज्यादा होता है इसलिए इसे भी कम करने की कोशिश करें.

कम पानी पीने से भी किडनी पर पड़ता है असर

किडनी को काम करने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है.  जब आप कम पानी पीते हैं तो शरीर में टॉक्सिन्स इकट्ठा होने लगते हैं.  जिससे किडनी पर दबाव बढ़ता है और स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में आपका आमतौर पर दिन भर में 6 से 8 गिलास पानी पीना  अच्छा माना जाता है.

ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाना भी खतरनाक

फास्ट फूड, पैक्ड सामान और रेडी टू ईट चीजों में नमक शुगर और केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है, और फाइबर व पोषक तत्वों की मात्रा कम. ये आदतें न केवल किडनी बल्कि पूरे शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है.कोशिश करें कि रोजाना आपके खाने में फल, हरी सब्जियां और होममेड फूड शामिल हो.

पूरी नींद ना लेना

कम नींद से हार्मोनल असंतुलन होता है जो किडनी के कामकाज को प्रभावित करता है. कई रिसर्च बताती है कि जो लोग नियमित रूप से 6 घंटे से कम सोते हैं उनमें हाइट ब्लड प्रेशर और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है. इसलिए हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है.

ज्यादा प्रोटीन लेना भी नुकसानदायक

हाई प्रोटीन डाइट खासकर रेड मीट या भारी प्रोटीन स्रोतों से किडनी पर दबाव बढ़ा देती है. ऐसा इसलिए क्योंकि किडनी को ज्यादा वेस्ट मटेरियल को छानना पड़ता है. ऐसे में अगर आपकी किडनी कमजोर है तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही प्रोटीन का सेवन करें.

चीनी का ज्यादा मात्रा में सेवन

ज्यादा चीनी से मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है जो किडनी फेलियर की सबसे बड़ी वजहों में से एक है. कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड स्नेक्स और मीठे दही जैसी चीजों में छिपी हुई चीनी से बचना चाहिए.

धूम्रपान और शराब पीना

सिगरेट और शराब केवल लीवर और फेफड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाते है बल्कि किडनी की ब्लड सप्लाई भी बिगाड़ते है. इससे किडनी के कार्य क्षमता कमजोर हो जाती है. अगर आप किडनी और लाइफ को लंबा चलना चाहते हैं तो आपको धूम्रपान और ज्यादा शराब से पूरी तरह परहेज करना चाहिए.

फिजिकल एक्टिविटी की कमी

जो लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं एक्सरसाइज नहीं करते हैं उनमें वजन बढ़ाना, हाई बीपी और किडनी रोगों का खतरा ज्यादा होता है.  ऐसे में आपको रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे कि योग या स्ट्रेचिंग करनी चाहिए जिससे आपकी किडनी की सेहत बनी रहें.

बिना सलाह के न लें दवाएं

हम अक्सर छोटी-मोटी तकलीफ में मेडिकल स्टोर से दवा ले आते हैं. लेकिन यह आदत किडनी को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है. हमेशा किसी भी दवा को लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें खासकर अगर वह लंबे समय तक लेनी हो.

ऐसे रखें किडनी को हेल्दी

किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं. ज्यादा नमक और शक्कर का सेवन करने से बचें.  इसके अलावा जंक और प्रोसेस्ड फूड कम करें साथ ही पर्याप्त मात्रा में नींद लें. किडनी को हेल्दी रखने के लिए आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करनी चाहिए. इसके अलावा पेन किलर या अन्य दावों का सीमित प्रयोग करना चाहिए. वहीं शराब और धूम्रपान से दूर रहना चाहिए, समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए खासकर अगर आपको हाई बीपी या डायबिटीज है तो.

ये भी पढ़ें-
सुबह-सुबह पिएं पपीते का जूस, सेहत को मिलेगा फायदा और स्किन होगी चमकदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget