एक्सप्लोरर

ये नए दौर का इश्क है...Gen Z कैसे फरमाती है इश्क? जानें सिचुएशनशिप से लेकर ब्रेडक्रंबिंग जैसे टर्म्स का मतलब

आजकल इश्क का दौर काफी बदल चुका है, .Gen Z ने इश्क की नई परिभाषा तय की है. आपको बताते हैं कि सिचुएशनशिप से लेकर ब्रेडक्रंबिंग जैसे टर्म्स का मतलब क्या है?

प्यार हर दौर में रहा है, लेकिन वक्त के साथ इसके रंग-ढंग बदलते रहे. कभी चिट्ठियों और फोन कॉल्स का जमाना था, तो अब सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स का दौर है. खासकर Gen Z (1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ़ी) के लिए इश्क के मायने काफी अलग हैं. ये पीढ़ी रिश्तों को नए नाम देती है और अक्सर अंग्रेजी टर्म्स का इस्तेमाल करती है. आइए आसान भाषा में समझते हैं, Gen Z किस तरह मुहब्बत बयां करती है और कौन-से नए शब्द इस्तेमाल करती है. चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

1. सिचुएशनशिप (Situationship)

ये सबसे ज्यादा सुनने को मिलने वाला शब्द है. इसका मतलब है, ऐसा रिश्ता जो दोस्ती और रिलेशनशिप के बीच में हो. इसमें दोनों लोग साथ रहते हैं, बातें करते हैं, डेट पर जाते हैं, लेकिन इसे "ऑफिशियल" नाम नहीं देते. यानी न तो सिर्फ दोस्त हैं और न ही पूरी तरह कपल. ये रिश्ता तब तक चलता है, जब तक दोनों को सुविधा हो.

2. ब्रेडक्रंबिंग (Breadcrumbing)

ब्रेडक्रंबिंग का मतलब है, किसी को बस छोटे-छोटे इशारों से उम्मीदों पर टिकाए रखना, पर असली कमिटमेंट न करना. जैसे कभी "हाय" मैसेज कर देना, स्टोरी लाइक कर देना, पर मिलने या रिश्ते को आगे बढ़ाने से बचना. इससे सामने वाला कंफ्यूजन में रहता है कि रिश्ता बनेगा या नहीं.

3. घोस्टिंग (Ghosting)

घोस्टिंग का मतलब है, अचानक किसी की जिंदगी से गायब हो जाना. यानी बात करना, चैटिंग करना सब बंद कर देना, बिना बताए. Gen Z में ये ट्रेंड काफी आम है. लोग सोचते हैं कि अगर मन न लगे तो सीधे गायब हो जाना आसान है.

4. बेन्चिंग (Benching)

जैसे क्रिकेट में खिलाड़ी को "बेंच" पर बैठा दिया जाता है, वैसे ही प्यार में भी होता है. बेन्चिंग का मतलब है, किसी को रिज़र्व में रखना. यानी रिश्ता पूरी तरह तोड़ना नहीं, लेकिन उसे प्राथमिकता भी न देना. जब तक कोई बेहतर ऑप्शन न मिल जाए, तब तक सामने वाले को इंतजार में रखना.

5. डबल टेक्स्टिंग (Double Texting)

जब कोई जवाब नहीं देता और आप बार-बार मैसेज करते रहते हैं, उसे डबल टेक्स्टिंग कहते हैं. यह प्यार में बेसब्री और बेचैनी का संकेत है. Gen Z में इसे थोड़ा नेगेटिव माना जाता है, क्योंकि यह "ओवर अटेंशन" जैसा लगता है.

6. हार्ड लॉन्च और सॉफ्ट लॉन्च (Hard & Soft Launch)

  • सोशल मीडिया के इस दौर में रिलेशनशिप को भी लॉन्च किया जाता है.
  • सॉफ्ट लॉन्च-  सिर्फ किसी की तस्वीर का हाथ दिखाना, साथ में कॉफी कप पोस्ट करना, यानी रिश्ते का हल्का-सा इशारा.
  • हार्ड लॉन्च- सीधे अपने पार्टनर की पूरी फोटो शेयर करना और सबको बता देना "हां, यही है मेरा प्यार."

क्यों बदल रही है मुहब्बत की भाषा?

Gen Z खुलकर अपनी भावनाएं जताती है, लेकिन कमिटमेंट को लेकर सावधान रहती है. सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स ने रिश्तों को तेज और अस्थिर बना दिया है. अब प्यार सिर्फ मुलाकातों और फोन कॉल्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इमोजी, चैट और इंस्टा स्टोरीज में भी जिंदा है. ये नए दौर का इश्क है, जहां मुहब्बत के साथ-साथ "कंफ्यूजन" भी चलता है. सिचुएशनशिप, ब्रेडक्रंबिंग या घोस्टिंग, ये सब शब्द बताते हैं कि आज का प्यार आसान भी है और पेचीदा भी. शायद यही वजह है कि Gen Z के लिए इश्क एक "रिलेशनशिप स्टेटस" से ज्यादा एक "रियल-टाइम एक्सपीरियंस" बन गया है.

इसे भी पढ़ें- क्या होती है कॉन्ट्रा डेटिंग, आजकल क्यों बढ़ रहा इसका क्रेज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
FIFA World Cup 2026 Dating Survey : FIFA के लिए रात 3 बजे तक डेट पर जानें को तैयार हैं 93% भारतीय, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
FIFA के लिए रात 3 बजे तक डेट पर जानें को तैयार हैं 93% भारतीय, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
ketan Agarwal Murder Case: आखिर क्यों कातिल बन रही हैं पत्नियां? देशभर में बढ़े मामले, एक्सपर्ट ने खोले हैरान करने वाले राज
आखिर क्यों कातिल बन रही हैं पत्नियां? देशभर में बढ़े मामले, एक्सपर्ट ने खोले हैरान करने वाले राज

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget