एक्सप्लोरर

क्या होती है कॉन्ट्रा डेटिंग, आजकल क्यों बढ़ रहा इसका क्रेज?

आजकल लोग डेटिंग के लिए अलग अलग रूल अपना रहे हैं, कुछ लोग अपने कंफर्ट जोन में ही अपने पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो कुछ नया ट्राई कर रहे हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

आजकल डेटिंग की दुनिया में एक नया ट्रेंड उभर रहा है, जिसे Contra Dating कहा जाता है. इस ट्रेंड में लोग अपने पहले से तय किए हुए “टाइप” या पसंद के खिलाफ जाकर ऐसे पार्टनर को डेट करते हैं, जो उनके सामान्य टाइप से बिल्कुल अलग हो. इसका मकसद है अपने डेटिंग विकल्प बढ़ाना और सही साथी मिलने की संभावना बढ़ाना. चलिए इसके बारे में जानते हैं. 

पहले जैसा टाइप क्यों चुनते हैं लोग?

अधिकतर लोग डेटिंग में सुरक्षा और आराम ढूंढते हैं. वही लोग जिन्हें हम पसंद करते हैं. जिनके साथ हमारे शौक, काम का बैकग्राउंड और स्वभाव मेल खाते हैं. उनके साथ डेट करना आसान लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह सुरक्षित और परिचित लगता है. लेकिन यही पैटर्न कई बार हमारे लिए सही साथी चुनने में बाधा बन जाता है.

Contra Dating क्या है?

Psychology Today के अनुसार, Contra Dating हमें उन लोगों को डेट करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो हमारे सामान्य टाइप के बिल्कुल विपरीत हैं. इसका मतलब यह नहीं कि हमें अपनी मूल प्राथमिकताएं छोड़ देनी चाहिए, बल्कि यह समझना है कि हमारी “पसंद” केवल सुरक्षा और आराम देती है या वास्तव में रिश्ते में अर्थ और खुशी लाती है.

भारत में यह ट्रेंड और भी मुश्किल है. यहां डेटिंग पर परिवार, संस्कृति, वर्ग और भाषा का असर होता है. कई बार हमारी पसंद सिर्फ सामाजिक कंडीशनिंग होती है. Contra Dating हमें इस कंडीशनिंग से बाहर निकलकर नए अनुभव लेने का मौका देता है.

Contra Dating के फायदे

  • कुछ नया करने की कोशिश- जब आप अपने सामान्य पैटर्न से बाहर जाते हैं, तो ऐसे लोग भी मिल सकते हैं जिनके साथ आपका असली कनेक्शन बन सकता है.
  • सीखें और बढ़ें- अलग पृष्ठभूमि वाले लोगों के साथ डेट करने से नए नजरिए और सोचने के तरीके सीखने को मिलते हैं.
  • एक दायरे से मुक्त- हो सकता है आपका “टाइप” वास्तव में आपकी असली जरूरत के अनुकूल न हो. Contra Dating से आप जान सकते हैं कि वास्तव में पार्टनर में क्या मायने रखता है.

Contra Dating के जोखिम

हर चीज की तरह, इसमें भी जोखिम हैं. खासकर हमारी संस्कृति में, जहांं परिवार और समुदाय का प्रभाव बहुत मजबूत है. डेटिंग पैटर्न से बाहर जाने पर भीतर और बाहर दोनों जगह तनाव हो सकता है. लेकिन यदि इसे ईमानदारी और समझदारी से अपनाया जाए, तो यह अनुभव आपको अपने आप के और करीब ले जा सकता है.

Contra Dating कैसे आजमाएं?

  • अपने “टाइप” पर सोचें- अपनी सामान्य पसंद का चयन करें और देखें कहां लचीलापन रखा जा सकता है.
  • ऑनलाइन प्रोफाइल खोलें-  डेटिंग ऐप्स पर सर्च क्राइटीरिया को लोगों के लिए आसान बनाएं.
  • साहसी बनें- जब कोई दिलचस्प व्यक्ति आपके टाइप में न फिट बैठे, तो भी उन्हें मौका दें.

Contra Dating का मकसद है अपने डेटिंग विकल्पों को बढ़ाना और केवल बाहरी प्राथमिकताओं के बजाय व्यक्ति की असली खूबियों के आधार पर निर्णय लेना. यह ट्रेंड आपको रिश्तों में नई संभावनाओं के लिए तैयार करता है और व्यक्तिगत इमोश्नल विकास में मदद करता है.

इसे भी पढ़ें- लिवर ट्रांसप्लांट में कितना आता है खर्चा, डोनर के लिए क्या बातें जरूरी, जान लीजिए सबकुछ

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Love Marriage Tips: लव मैरिज के लिए नहीं मान रहे घरवाले? ये पांच तरीके बसाएंगे आपका घर
लव मैरिज के लिए नहीं मान रहे घरवाले? ये पांच तरीके बसाएंगे आपका घर
रिलेशनशिप में करीब आना कब जरूरी, इससे कितना फायदा और कितना नुकसान?
रिलेशनशिप में करीब आना कब जरूरी, इससे कितना फायदा और कितना नुकसान?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget