एक्सप्लोरर

Relationship Tips: एक तरफा रिश्ता देता है सिर्फ तकलीफ, कहीं आप One Sided Relationship में तो नहीं 

One Sided Relationship Indications: रिश्ता हमेशा दो तरफा होना चाहिए क्योंकि अगर ये एक तरफा है तो सिर्फ तकलीफ देगा. जानिए क्या है इसके संकेत.

One Sided Relationship: प्यार एक ऐसी फीलिंग है जिसके सामने कोई और नज़र नहीं आता. प्यार के सामने दुनिया की हर चकाचौंध फीकी लगती है. ये प्यार तब खुशी देता है जब दोनों तरफ से किया जा रहा हो. अगर प्यार एक तरफा है तो सिर्फ और सिर्फ तकलीफ देता है. वन साइडेड लव (One Sided Love) में इंसान का मेंटल स्टेटस ऐसा हो जाता है कि उसे सही और गलत के बीच फर्क तक समझ नहीं आता. ऐसे में यह जानना बहुत ज्यादा जरूरी है कि रिश्ते में प्यार दो तरफा है या नहीं अगर ये One-Sided है तो फिर उसका कोई फ्यूचर नहीं है. अगर आप प्यार में है और ये  इंडिकेशंस आपको दिख रहे हैं तो फिर आपको समझना होगा कि रिश्ता आप अकेले निभा रहे हैं. इसमें सामने वाले की कोई दिलचस्पी नहीं है.
 
एक तरफा प्यार (One SidedLove) के संकेत
 
1.बार बार माफ़ी मांगना 
अगर रिश्ते में हर बात के लिए आपको ही माफी मांगनी पड़ती है या झुकना पड़ता है तो समझ जाएं कि ये और कुछ नहीं वन साइडेड रिलेशनशिप है. रूठना और मनाना हर रिश्ते का प्यार भरा हिस्सा होता है लेकिन ये कभी भी एकतरफा नहीं हो सकता. रिश्ते में हर चीज बराबर की होती है.  तो अगर आप बिना गलती बार-बार रिश्ते में माफी मांग रहे हैं या फिर आप अकेले ही रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं तो ये एकतरफा रिश्ते का संकेत हो सकता है.
 
2. खुद को जज करना 
हर इंसान की अपनी इंडिविजुअल पर्सनालिटी होती है लेकिन जब इंसान एक तरफा रिश्ते में होता है तो वो  खुद को लेकर कई तरह के सवाल करने लगता है. उसके मन में कई तरह के सवाल उठते हैं जैसे मेरा लुक ठीक है या नहीं, मेरे पार्टनर को मैं पसंद हूं या नहीं, मुझे अपने पार्टनर के पसंद के हिसाब से कपड़े पहनने की जरूरत तो नहीं है. अगर आपके मन में भी यही सवाल उठ रहे हैं तो ये और कुछ नहीं वन साइडेड लव है.
 
3. इनसिक्योर होना
 रिलेशनशिप में थोड़ी बहुत इनसिक्योरिटीज जायज है लेकिन अगर किसी रिश्ते में  असुरक्षा की भावना हद से ज्यादा बढ़ जाए तो वह एक तरफा रिश्ता ही हो सकता है अगर आपके मन में बार-बार रिश्ता टूटने का ख्याल आता है या फिर आपको महसूस होता है कि आपका पार्टनर किसी और के प्रति आकर्षित हो जाएगा तो इसे भी वन साइडेड रिलेशनशिप का इंडिकेशन माना जा सकता ह.
 
4. पार्टनर के हिसाब से करन पड़ता हो हर प्लान 
कहीं घूमने जाने के लिए या फिर अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए आपको अपने पार्टनर का लंबा इंतजार करना पड़ता है तो अलर्ट में जाने की जरूरत है. दोतरफा रिश्ते में ऐसा हो सकता है लेकिन कभी-कभी, पर एक तरफा रिश्ते में अक्सर यही होता है. इसके अलावा अगर आपको हर बार हर जगह अपने पार्टनर के हिसाब से ही प्लान बनाना पड़ता है या हर मौके पर आपको ही एडजस्ट करना पड़ता है तो मान लीजिए कि ये वन साइडेड रिश्ता है. एक अच्छी और नॉर्मल रिश्ते में पार्टनर्स एक दूसरे की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ही अपना प्लान बनाते हैं.
 
5. जब सिर्फ आप ही कॉल और मैसेज करते हैं
अगर रिश्ते में सिर्फ आप ही अपने पार्टनर को कॉल या मैसेज करते हैं तो संभल जाइए. क्योंकि ये एक तरफा रिश्ते का संकेत हो सकता है. नॉर्मल रिलेशनशिप में कभी कॉल या मैसेज का रिस्पॉन्स नहीं आना या कॉल नहीं आना तो चलता है लेकिन अगर आप के रिश्ते में ऐसा हमेशा होता है तो यकीनन ये एकतरफा रिश्ता है. 
 
ये भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता

वीडियोज

YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget