एक्सप्लोरर

Relationship: पार्टनर से झगड़े के वक्त ऐसे करें अपने गुस्से पर कंट्रोल

अगर आपका भी अपने पार्टनर के साथ अक्सर झगड़ा होता है और उस वक्त आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते. तो आपको अपने अंदर ये बदलाव लाने की जरूरत है.

पति पत्नी का रिश्ता सबसे मजबूत होता है लेकिन इस रिश्ते की डोर सबसे कमजोर होती है. आजकल रिलेशनशिप में जरा-जरा सी बात पर बहस होने लगती है. हालांकि पति पत्नी के रिश्ते ऐसा होना कोई नई बात नहीं है लेकिन कई बार झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि रिश्ते टूटने के कगार पर पहुंच जाते हैं.
शादीशुदा जिंदगी हो या शादी से पहले कभी न कभी ऐसी स्थिति जरूर पैदा हो जाती है जब आपके पार्टनर के साथ तनाव बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में किसी एक को नरमी बरतने की जरूरत होती है. अक्सर रिलेशनशिप में झगड़े की वजह दोनों का एक वक्त पर गुस्सा करना. एक दूसरे पर भरोसा नहीं करना और अपने ईगो को अपने रिश्ते से बड़ा समझना होता है. अगर आपके रिश्ते में भी यही परेशानियां आ रही हैं तो आपको सबसे पहले खुद पर काबू करना होगा. झगड़ा करते वक्त अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो आपके रिश्ते में कभी कड़वाहट पैदा नहीं होगी. हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपने और अपने पार्टनर के गुस्से को कंट्रोल कर सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
बहस न करे: जब भी आप दोनों में से कोई बहस करे तो उस वक्त दूसरा शांत होकर सुने. जब आपके पार्टनर का गुस्सा शांत हो जाए तब आप अपनी बात आराम से समझाएं.
शक न करें: अक्सर लड़ाई का बड़ा कारण शक करना होता है फिर वो किसी भी तरह का हो सकता है. ऐसे में आपको एक दूसरे के बीच विश्वास पैदा करना है. अपने पार्टनर की बात पर भरोसा करें.
बात करें: कभी भी जब लड़ाई हो तो बात करना बंद न करें. ऐसा करने से झगड़ा और लंबा बढ़ जाता है. अपने पार्टनर से बात करें और समझाएं कि ऐसे व्यवहार से आपको तकलीफ होती है.
परिवार को बीच में न लाएं: जब भी किसी बात पर बहस हो तो घर वालों को बीच में न लाएं. ऐसा करने से बात और ज्यादा खराब होती है. अपने झगड़े को खुद तक ही सीमित रखें.
व्यवहार सामान्य रखें: अगर आप अपना व्यवहार सामान्य रखते हैं तो आपके पार्टनर को खुद अपनी गलती का अहसास होगा और वो आपसे सॉरी भी बोलेगा. आपको उसका नजरिया समझने की भी जरूरत है.
फिर से सोचें: ऐसा नहीं हो सकता कि झगड़े में हमेशा आप ही सही हों. अगर आप ऐसा समझते हैं तो आप अपने रिश्ते को गलत तरीके से चला रहे हैं. आपको हमेशा अपनी बात और अपने पार्टनर की बात को दोबारा सोचना चाहिए. सही गलत का पता चल जाएगा.
झगड़े की परिस्थिति से बचें: जब भी आपको लगे कि आपकी बातचीत बहस की ओर जा रही है किसी और काम में अपना ध्यान लगाएं. गहरी सांस लें और खुद को रिलेक्स करें.
अपशब्द न कहें: कभी भी लड़ाई में अपने पार्टनर को गाली या अपशब्द न कहें. अपमानजनक बातें न कहें. ऐसा करने से स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है और ये बातें हमेशा याद रहती हैं जो रिश्ते में कड़वाहट पैदा करती हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Synthetic Cells: इंसानों ने बनाई 'जिंदा' कोशिका! जानें क्या है स्पडसेल, जो बदल देगी मेडिकल साइंस की दुनिया?
इंसानों ने बनाई 'जिंदा' कोशिका! जानें क्या है स्पडसेल, जो बदल देगी मेडिकल साइंस की दुनिया?
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Dhirendra Krishna Shastri Birthday 2026: 4 जुलाई को मनाएंगे 30वां जन्मदिन, जानें क्या होने वाला है खास
Exclusive: रिश्ता टूटने से बचाना है तो आशुतोष राणा का यह ‘गोल्डन रूल’ अभी जान लीजिए, खोल देगा आपकी आंखें
Exclusive: रिश्ता टूटने से बचाना है तो आशुतोष राणा का यह ‘गोल्डन रूल’ अभी जान लीजिए, खोल देगा आपकी आंखें
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
India Loans: कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
कितने देशों को कर्ज देता है भारत, जानें सबसे ज्यादा किस पर उधार?
Embed widget