एक्सप्लोरर

डेट पर जाना है और रेडी होने के लिए नहीं है टाइम, इस ट्रिक को अपनाकर दिखें गॉर्जियस

अचानक से डेट पर जाने का प्लान बना है और आपके पास रेडी होने का समय नहीं है, लेकिन आपके बाल और स्किन का हाल एकदम बुरा है तो यहां बताए गए टिप्स अपनाकर आप सिर्फ चंद मिनटों में अपना लुक बदल सकती हैं.

आपकी हर डेट पहले से प्लान हो ऐसा हमेशा जरूरी नहीं होता है. कई बार अचानक डेट की प्लानिंग हो सकती है. बस एक फोन कॉल आए और आप अपने पार्टनर के साथ खास पलों को एंजॉय करने के लिए निकलने की तैयारी करने लगें. ऐसे में दिक्कत तब आती है, जब आपको लगता है कि अरे... मेरी स्किन तो एकदम डल दिख रही है और पार्लर जाने का समय भी नहीं है. तभी बालों पर नजर पड़ती है और लगता है, हे भगवान! इन झाड़ू जैसे बालों के साथ मैं डेट के लिए फटाफट कैसे रेडी हो सकती हूं! ऐसा किसी भी लड़की के साथ कभी भी हो सकता है तो आपको इन समस्याओं से मिनटों में बाहर आने का तरीका पता होना चाहिए...

सबसे पहले बढ़ाएं स्किन का ग्लो

  • सबसे पहले आप अपनी स्किन के ग्लो पर काम करें ताकि जब बाद में आप अपने बालों पर फोकस करें, तब तक आपकी त्वचा ताजगी से दमकने लगे. 
  • इसके लिए आप सबसे पहले अपनी स्किन को स्क्रब करें. इसके लिए फटाफट अपनी किचन में जाएं और एक चम्मच शुगर लेकर इसमें आधा चम्मच कॉफी मिला लें. अब इस मिक्स में एक चम्मच जैतून का तेल (ऑलिव ऑइल) और आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल मिला लें.
  • जब आप इन सभी चीजों को मिला लेंगी. आपका इंस्टेंट ग्लो देने वाला घरेलू फेस स्क्रब (Homemade Face Scrub) तैयार हो जाएगा. इस स्क्रब से चेहरे पर 3 से 4 मिनट की मसाज करें और फिर ताजे पानी से चेहरा धोकर अपनी पसंदीदा क्रीम लगा लें.
  • आपकी स्किन सिर्फ 5 से 7 मिनट के अंदर डेट पर जाने लायक ग्लोइंग और टाइट हो जाएगी. बस आप अपनी पसंदीदा ड्रेस चुनें और रॉक करने के लिए रेडी हो जाएं. 

अब आपके बालों की बारी

  • अपने रूखे और बेजान दिख रहे बालों को तुरंत हेल्दी और क्लीन दिखाने का आसान तरीका है ऐलोवेरा जेल. बस एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच ऐलोवेरा जेल निकालें और इसे धीरे-धीरे अपने बालों पर लगाएं. सिर से लेकर सिरों तक, अच्छी तरह ऐलोवेरा जेल लगाएं और फिर इन्हें नैचरली सूखने दें. मुश्किल से 10 मिनट का समय लगेगा और आपके बाल एकदम साफ दिखने लगेंगे वो भी वेट लुक (गीलेपन के अहसास) के साथ. आपको देखकर ऐसा लगेगा, जैसे आपने अभी-अभी शैंपू किया है. 
  • अब इन बालों में एकदम कमाल दिखने के लिए हम आपको सलाह देंगे कि आप अपने बालों का मैसी बन बनाएं. यानी इन्हें कंघी से सुलझाकर संवारने की जगह आप इनसे लूज मैसी बन बनाएं और खुद को बोल्ड लुक दें. जींस-जैकेट के साथ इस तरह का हेयर स्टाइल बहुत ही ट्रेंडी और मॉडर्न लुक देता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 7 दिनों में दिखेगी चेहरे में कसावट, झुर्रियां हटाने के लिए लगाएं ये आयुर्वेदिक लेप

यह भी पढ़ें: लोग पूछेंगे आपके बढ़े हुए स्किन ग्लो का सीक्रेट, चेहरे पर इस विधि से लगाएं दही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Spider Removal Tips: बार-बार बन जाते हैं मकड़ी के जाले? तुरंत अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
बार-बार बन जाते हैं मकड़ी के जाले? तुरंत अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
Science Behind Hiccups: क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget