एक्सप्लोरर

Relationship Tips: आपका पार्टनर आपको दे रहा धोखा? इन 11 तरीकों से लगाएं पता

कुछ संकेतों के आधार पर आप अपने पार्टनर को जज नहीं कर सकते. क्योंकि हर रिश्ता कभी न कभी बदलता है और पुराना होता है. पुराने होने पर रिलेशनशिप की कई बातें बदल जाती हैं.

Partner Cheating Clues: 'धोखा' किसी भी रिलेशनशिप को आसानी से बर्बाद कर सकता है. हर कोई भरोसे के साथ किसी से रिश्ते में जुड़ता है, लेकिन उसे प्यार के बदले विश्वासघात मिलता है तो वो ना चाहते हुए भी सबकुछ खत्म करने को मजबूर हो जाता है. ज्यादातर लोग अपने पार्टनर की बेवफाई के बारे में जानने के बाद उनके साथ रहना पसंद नहीं करते, फिर चाहे उन्हें उनसे कितना ही प्यार क्यों हो न हो. कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट बीच में मार्टिन इन्वेस्टिगेटिव सर्विसेज के अध्यक्ष मार्टिन ने अपनी बुक 'सीइंग लाइफ थ्रू प्राइवेट आइज़' में कुछ संकेतों के बारे में बताया है, जिनको भांपकर आप ये पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है या नहीं.

हालांकि कुछ संकेतों के आधार पर आप अपने पार्टनर को जज नहीं कर सकते. क्योंकि हर रिश्ता कभी न कभी बदलता है और पुराना होता है. पुराने होने पर रिलेशनशिप की कई बातें बदल जाती हैं. इसलिए पार्टनर थोडा सा अलग व्यवहार करते दिखाई पड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं कि सारे संकेतों के सही होने के बावजूद आप उनपर भरोसा करते रहें, क्योंकि खुद को धोखे में रखना सही नहीं है. इससे आपका ही भविष्य प्रभावित होगा. यहां हम कुछ संकेतों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनके आधार पर आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर कहीं आपको धोखा तो नहीं दे रहा.

इन संकेतों से जानें

1. बदलती आदतें
2. घर से जल्दी निकलना और देर से घर लौटना
3. बार-बार बिजनेस ट्रिप का कहकर जाना
3. फैमिली प्रोग्रामा या छुट्टी के दिन मौजूद न रहना.
4. रोजाना ओवरटाइम करना.
5. सोशल मीडिया पर सीक्रेट अकाउंट बनाना.
6. खुद को ज्यादा तैयार करना.
7. अपनी चीज़ों को हाथ न लगाने देना
8. किसी अनजान नंबर से बार-बार मिस्ड कॉल आना.
9. हर वक्त गुस्सा करना.
10. सरप्राइज विजिट से चिढ़ जाना.
11. साफ झूठ बोलना, जबकि सच आप जानते हैं.

जल्दबाजी करने से बचें

मार्टिन कहते हैं कि अगर आपको लगे कि संकेत सच हैं तो घबराएं नहीं. तुरंत निष्कर्ष पर न पहुंचें. पहले कुछ संकेतों की अच्छी तरह से जांच कर लें. पार्टनर की हर एक्विटी पर फोकस करें. आपको बहुत कुछ समझ आ जाएगा. फैसला लेने में जल्दबाजी करने से बचें. जब तक ये साफ न हो जाए कि आपका पार्टनर वास्तव में धोखा दे रहा है, तब तक कोई फैसला न करें, क्योंकि फिर आप बहुत कुछ खो सकते हैं. यह सब सोच-विचारकर और परखकर ही फैसला करें. 

ये भी पढ़ें: Rusk Health Risk: क्या आप भी चाय के साथ खाते हैं टोस्ट? हो जाएं सावधान, इन बीमारियों का खतरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget