एक्सप्लोरर

Rusk Health Risk: क्या आप भी चाय के साथ खाते हैं टोस्ट? हो जाएं सावधान, इन बीमारियों का खतरा

रस्क से कई शारीरिक परेशानियां लग सकती हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इसको बनाने के लिए अक्सर इस्तेमाल किया जाने वाला रिफाइंड, आटा, चीनी, तेल, ग्लूटेन की गुणवत्ता सही नहीं होती.

Rusk Health Risk: चाय के साथ टोस्ट (रस्क) खाना किसे पसंद नहीं होता? ज्यादातर लोग अपने दिनचर्या की शुरुआत ही इन दो चीज़ों से करते हैं. कुछ लोगों को तो चाय के साथ टोस्ट जरूर चाहिए, क्योंकि चाय की चुस्कियां फिर बेमज़ा हो जाती हैं. हालांकि कुछ लोग इसे सूखा ही खाने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस रस्क को आप इतने चाव से खा रहे हैं, वो आपके स्वास्थ्य को कितनी बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है? एक न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, रस्क से कई शारीरिक परेशानियां लग सकती हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इसको बनाने के लिए अक्सर इस्तेमाल किया जाने वाला रिफाइंड, आटा, चीनी, तेल, ग्लूटेन की गुणवत्ता सही नहीं होती.

न्यूट्रिशनिस्ट एंड डायबिटीज एजुकेटर खुशबू जैन टिब्रेवाला बताती हैं कि इस तरह के रस्क के सेवन से बल्ड शुगर लेवल बढ़ सकता है और आपको डायबिटीज की समस्या से जूझना पड़ सकता है. इसके अलावा, ये शरीर में सूजन बढ़ाने का भी काम करता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, टिब्रेवाला ने कहा कि रस्क के रोजाना या लगातार सेवन से ब्लड में ग्लूकोज का स्तर अस्थिर रह सकता है. ये आपकी आंत में बैक्टीरिया को भी बढ़ाने का काम करता है, जिसकी वजह से कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जैसे इम्यूनिटी का कम होना, अनावश्यक भोजन की इच्छा होना आदि. रस्क आपके हार्मोनल हेल्थ को भी प्रभावित करता है और शरीर में वसा के बढ़ने का कारण बनता है. इसकी वजह से आपको कई बार बेवजह भूख लगती है और कुछ-कुछ खाने की इच्छा होती है. टिब्रेवाला सुझाव देती हैं कि चाय के साथ रस्क खाने के बजाय लोग सींग-चना या भुने हुए मखाने का सेवन कर सकते हैं. 

हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है 'रस्क'

हेल्थ कोच दिग्विजय सिंह कहते हैं कि रस्क को बनाने के लिए इस्तेमाल होनी वाली चीज़ें स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं. यहां चिंता की बात रस्क के रंग की भी है. टोस्ट को भूरा रंग देने के लिए अक्सर कारमेल रंग या ब्राउन फूड कलर का इस्तेमाल किया जाता है. ये रंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. आमतौर पर मैदा के साथ रस्क को गेहूं की तरह दिखाने और इसे अच्छा लुक देने के लिए इसमें रंग मिलाया जाता है. सिंह के मुताबिक, मल्टीग्रेन रस्क में मैदा भी हो सकता है. इसलिए हमेशा 100 प्रतिशत पूरे गेहूं या 100 प्रतिशत सूजी वाला रस्क ही खाएं. उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले लेबल जरूर पढ़ें. 

अनहेल्दी रस्क खाने से होने वाले नुकसान

1. अगर ज्यादा मैदे, तेल या चीनी वाला रस खाया जाता है तो ये दिल की नसों को ब्लॉक कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है.

2. डाइजेशन सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है. क्योंकि टोस्ट को पचाने के लिए सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

3. रस्क में ऐसे गुण कम होते हैं जिनसे आपको न्यूट्रिशन मिल सके. ये केवल पेट को भरने का काम करता है, लेकिन स्वास्थ्य के लाभ में कोई कंट्रीब्यूशन नहीं देता.

4. इसके ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा रहता है. खून में चीनी की मात्रा बढ़ने से शुगर का लेवल भी तेजी से बढ़ सकता है. जिससे स्ट्रोक होने का खतरा पैदा होता है.

ये भी पढ़ें: Coronavirus: लौट आया है 'कोरोना'! अगर बरती ये लापरवाही तो भुगतना पड़ेगा गंभीर खामियाजा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन

वीडियोज

Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget