एक्सप्लोरर

डेंगू रोगियों को कोरोना वायरस के लक्षण विकसित होने का दोगुना खतरा- रिसर्च

शोधकर्ताओं का कहना है कि ये रिसर्च का मुख्य नतीजा है. उन्होंने ब्राजील के अमेजन इलाके में कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर और दूसरी लहर के बाद ब्लड सैंपल का विश्लेषण किया. उनका मकसद कोरोना वायरस और डेंगू वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज की मौजूदगी का पता लगाना था.

क्लीनिकल इंफेक्शीसियस डिजीज पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, पहले डेंगू की चपेट में आ चुके लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर कोविड-19 के लक्षण विकसित होने की दोगुनी संभावना होती है. ये खुलासा यूनिवर्सिटी ऑफ साओपोलो बायोमेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट की रिसर्च में हुआ है. नतीजे ब्राजील के अमेजन इलाके में 1285 लोगों के ब्लड सैंपल की बुनियाद पर सामने आए.

पूर्व में डेंगू संक्रमण से कोविड-19 के लक्षण बढ़ने की संभावना 

शोधकर्ताओं का कहना है कि कोविड-19 ने डेंगू की रोकथाम के प्रयास को प्रभावित किया है, दूसरी तरफ डेंगू कोविड-19 से पीड़ित होने का खतरा भी बढ़ाता है. रिसर्च करनेवाली टीम लंबे समय से इलाके में मलेरिया की रोकथाम के लिए काम कर रही है और 2018 में शोधकर्ताओं ने हर महीने गांव की आबादी का सर्वे प्रोजेक्ट शुरू किया. 2020 की एक रिसर्च में बताया गया था कि ऐसे इलाके जहां डेंगू के बहुत ज्यादा मामले सामने आए, वहां कोविड-19 के अधिक प्रभाव तुलनात्मक रूप से नहीं के बराबर देखे गए. शोधकर्ताओं ने पहले ही महामारी की पहली लहर से पहले और बाद में लोगों के ब्लड सैंपल इकट्ठा कर लिए थे, लिहाजा उन्होंने उसका इस्तेमाल इस परिकल्पना का परीक्षण करने के लिए किया कि क्या डेंगू वायरस से पूर्व का संक्रमण कोरोना वायरस के खिलाफ किसी हद तक सुरक्षा दे सकता है. उन्होंने कहा कि नतीजे उम्मीद के बिल्कुल विपरीत मिले.

विश्लेषण के लिए इस्तेमाल किए गए ब्लड सैंपल नवंबर 2019 और नवंबर 2020 में इकट्ठा किए गए थे और उसमें मौजूद एटीबॉडीज को डेंगू की सभी किस्मों और कोरोना वायरस के खिलाफ जांचा गया. नतीजे से साबित हुआ कि 37 फीसद लोग नवंबर 2019 से पहले डेंगू जबकि 35 फीसद लोग नवंबर 2020 से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके थे. शोधकर्ताओं ने वॉलेंटियर्स के क्लीनिकल डेटा से नतीजा निकाला कि पूर्व में डेंगू वायरस का संक्रमण कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा कम नहीं करता है.

शोधकर्ताओं ने कारणों को नहीं किया स्पष्ट, कई फैक्टर शामिल

उनका कहना था कि रिसर्च से साबित होता है कि डेंगू का सामना कर चुके लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर लक्षण उभरने की ज्यादा संभावना होती है. हालांकि, इसके कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन उनके विचार में जैविक बुनियाद हो सकते हैं, जैसे डेंगू वायरस के खिलाफ काम करनेवाली एंटीबॉडीज किसी हद तक कोविड-19 को खराब करती है, या ये सिर्फ सामाजिक- जनसांख्यिकीय फैक्टर के कारण हो सकता है जो आबादी के विशेष ग्रुप को कई वजहों से दोनों बीमारियों के प्रति संवेदनशील बनाती है. शोधकर्ताओं ने बताया कि नतीजे से डेंगू को काबू करने और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सामाजिक दूरी के महत्व पता चलता है, क्योंकि दोनों महामारी एक ही समय हो रही हैं और कमजोर आबादी को प्रभावित कर रही हैं.

स्पेनिश फ्लू के दौरान इलाज में व्हिस्की कैसे लोकप्रिय दवा बन गई थी? जानिए रोचक बातें

Black Fungus: फंगल संक्रमण की रोकथाम कैसे करें? आपके लिए हैं ये कुछ आसान ओरल टिप्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget