एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चों को शहद खिलाने की सही उम्र क्या है? जानिए क्यों है ये फायदेमंद

Honey Benefits for Kids: शहद बच्चों के लिए किसी दवा से कम नहीं है. बच्चों को सर्दी-खांसी या पेट की समस्या होने पर शहद दिया जाता है. जानते हैं शिशु को किस उम्र में खिलाएं शहद और क्या हैं इसके फायदे.

Honey For Kids: बचपन में बच्चों का खान-पान जैसा होता है उनका स्वास्थ्य भी काफी हद तक वैसा ही रहता है. इसलिए कहा जाता है कि बच्चों को शुरुआत से ही हेल्दी खाने की आदत डालनी चाहिए. इससे बच्चों की हेल्थ अच्छी रहती है. छोटे बच्चों को शुरुआत में शहद चटाने (Honey) की बात की जाती है. शहद बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. छोटे बच्चों में कई तरह की समस्याओं को शहद से दूर किया जा सकता है.

बचपन से शहद खाने से इम्युनिटी मजबूत (Immunity Booster) होती है. शहद में दमदार एंटी-ऑक्सीडेंट (Antioxidant) होते हैं जो बच्चे की सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है. लेकिन आपको बच्चे को शहद खिलाते वक्त कई बातों का ध्यान रखने की भी जरूरत है. आपको पता होना चाहिए कि बच्चों को पहली बार शहद खिलाने की सही उम्र क्या है? बच्चे को कितनी मात्रा में शहद का सेवन कराना चाहिए. शहद खाने के फायदे क्या हैं. जानते हैं. 

बच्चे को किस उम्र में खिलाएं शहद?
शहद काफी फायदेमंद है लेकिन बच्चों को सही उम्र में शहद चटाने से ज्यादा फायदा मिलता है. कई जगहों पर बच्चे को पैदा होते ही शहद चटाने की प्रथा है. लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो बच्चे को 1 साल का होने के बाद ही शहद खिलाना चाहिए. एक साल से छोटे बच्चों को शहद चटाने से कई तरह के इंफेक्शन जैसे क्लोस्ट्रीडियम इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है. 

बच्चे को कितनी मात्रा में शहद खिलाएं?
पहली बार बच्चे को शहद खिलाने से पहले जांच लें कि शहद शुद्द है या नहीं? शुरुआत में आप बच्चे को दिन में 2 चम्मच से ज्यादा शहद न खिलाएं. बच्चे को ज्यादा मात्रा में शहद नहीं खिलाना चाहिए. अगर आप बच्चे को सही मात्रा में शहद खिलाते हैं इससे बच्चे के सही विकास में मदद मिलती है. 

शहद खिलाने से बच्चों को मिलेंगे ये फायदे

1- इम्युनिटी मजबूत- बच्चों में शहद खिलाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. शहद में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे बच्चों की इम्युनिटी मजबूत होती है. 

2- कब्ज दूर- शहद में कई तरह के एंटीबैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं. अगर बच्चे को कब्ज की समस्या रहती है तो शहद चटाने से इसे दूर कर सकते हैं. शहद से बच्चों में कई तरह की पेट की समस्याएं जैसे बुखार, दस्त और कब्ज भी दूर होती हैं. 

3- खांसी में आराम- कई बार बच्चों को सर्दी-खांसी हो जाती है. ऐसे में आप बच्चों को खांसी होने पर शहद चटा सकते हैं. खांसी होने पर आप छोटे बच्चे को सुबह-शाम एक-एक चम्मच शहद खिला सकते हैं. आप चाहें तो शहद में थोड़ा अदरक का रस भी मिला सकते हैं. इससे काफी आराम मिलेगा.

4- मुंह और पेट के छाले दूर- अगर बच्चों के पेट में छाले हो गए हैं शहद दवा की तरह काम कर सकता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो पेट के छालों को कम करता है। हालांकि अगर सही मात्रा में शहद बच्चों को दिया जाए इससे उनकी कई परेशानियां दूर रहती हैं। 

5- दिल के लिए फायदेमंद- शहद खाने में बच्चो को बहुत अच्छा लगता है. शहद खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है. शहद में लो कैलोस्ट्रोल लेवल होने की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां दूर होती हैं. शहद बच्चों के हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद दिख सकते हैं ये लक्षण, इस तरह करें इलाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Home Decoration: 500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
500 रुपये में दें घर को देशभक्ति वाला नया लुक, जानें कैसे?
Places to Visit on Independence Day: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
15 August Look: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget