एक्सप्लोरर

गर्मी में ज्यादा हल्दी खाने से हो सकती है पथरी, इन समस्याओं का बढ़ जाता है खतरा

हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन बढ़ती गर्मी में ज्यादा हल्दी खाना आपको नुकसान पहुंचा सकती है. गर्मियों में ज्यादा हल्दी के सेवन से पेट में कई तरह की परेशानी हो सकती हैं.

सर्दियों में लोग जमकर हल्दी का सेवन करते हैं. हल्दी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. कोरोना से बचने के लिए लोग हल्दी वाला दूध और खाने में हल्दी का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे थे. हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते है, लेकिन गर्मी में ज्यादा हल्दी खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. हल्दी की तासीर काफी गर्म होती है इसलिए गर्मी में ज्यादा हल्दी खाने से कई तरह की दिक्कत हो सकती हैं. इससे पथरी होने का खतरा भी बढ़ जाता है. जानते हैं गर्मी में ज्यादा खाने से क्या नुकसान होने का खतरा रहता है.

1- पथरी भी हो सकती है- गर्मी में ज्यादा हल्दी खाने से पेट में पथरी भी हो सकती है. हल्दी में ऑक्सलेट नाम का तत्व होता है जो  कैल्शियम को शरीर में अच्छी तरह से घुलने नहीं देता है. इससे शरीर में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है. 

2- पेट में जलन- गर्मीयों में हल्दी का ज्यादा सेवन करने से आपको पेट में जलन, ऐंठन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वैसे तो ज्यादातर लोगों के घरों में खाने में हल्दी पड़ती है. गर्मी में हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. ऐसे में आपको अलग से हल्दी का सेवन करने की जरूरत नहीं है.

3- उल्टी-दस्त- गर्मियों में ज्यादा हल्दी खाने से उल्टी-दस्त भी हो सकते हैं. हल्दी में करक्यूमिन होता है जिससे पाचन संबंधी दिक्कत बढ़ जाती हैं. कई लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या भी होने लगती है. इसलिए गर्मियों में सीमित मात्रा में ही हल्दी का सेवन करें. 

4- खून पतला हो सकता है- हल्दी में खून को पतला करने वाले गुण पाए जाते हैं. हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जिससे खून पतला हो जाता है. ऐसे में ज्यादा हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे गर्मियों में हल्का कटने-छिलने से खून बहने की दिक्कत हो सकती है. वहीं पीरियड्स के वक्त आपको ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है, जिसकी वजह से आपको कमजोरी का अहसास हो सकता है. 

5- प्रेगनेंट महिलाओं को खतरा- ज्यादा हल्दी या गर्म चीजों का सेवन करना गर्भवती महिलाओं और बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कई बार गर्म चीजों से गर्भावस्था के शुरूआत में ब्लीडिंग की समस्या या मिसकैरेज होने का खतरा रहता है.

ये भी पढ़ें: मूंग दाल खाने से वजन होता है कम, शरीर की ये समस्याएं भी होती हैं दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Alzheimer Early Detection: एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत
एआई टेस्ट से अल्जाइमर का जल्दी लगेगा पता, महंगे स्कैन से मिलेगी राहत

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget