एक्सप्लोरर

फटे होठों से हैं परेशान, सिर्फ सर्दी से नहीं इन 5 अनजान कारणों से होती है ये समस्या

सर्दियां शुरू हुई नहीं कि लोगों के सामने होंठ फटने की परेशानी आ खड़ी होती है. हवा का रूखापन त्वचा में मौजूद नमी को छीनकर उसे बेजान और खुरदुरा बना देता है. नतीजन आपके होंठ फटे फटे दिखने लगते हैं. लेकिन होंठ फटने का कारण सिर्फ सर्दी नहीं होती. इसके पीछे कई और कारण भी होते हैं जिनसे आप अनजान हैं और आज हम आपको उन्हीं कारणों से रूबरू करवाएंगे.

अक्सर सर्दियां शुरू होते ही त्वचा में रूखापन बढ़ जाता है और होंठ फटने की समस्या शुरू हो जाती है. इसका कारण यह है कि सर्दियों में हवा रूखी हो जाती है और  इसका स्पर्श त्वचा की नमी उड़ा देता है. इसीलिए सर्दियों में लिप बाम, मॉइश्चराइजर, बॉडी लोशन आदि का प्रयोग बढ़ जाता है. लेकिन यह ज़रूरी नहीं है कि होठों के फटने का कारण सिर्फ रूखी हवा ही हो. कई बार अन्य कारणों से भी होंठ फटने लगते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं उन कारणों के बारे में.

1. होठों पर बार-बार जीभ लगाना कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपने होठों पर बार-बार जीभ लगाते हैं, ताकि होंठों पर नमी बनी रहे. मगर इसका प्रभाव बिल्कुल उल्टा होता है. होठों पर मुंह की राल लगाने से होंठ नम होने के बजाये अधिक रूखे हो जाते हैं. दरअसल, सलाइवा (थूक) में कुछ खास एंजाइम्स होते हैं, जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं. आप जब जीभ को होठों पर फिराते हैं, तो सलाइवा आपके होठों पर लग जाता है और इसकी ऊपरी पर्त एंजाइम्स के प्रभाव के कारण सूखने लगती है. इसलिए बार-बार होंठ पर जीभ फिराने से सामान्य से कहीं ज़्यादा होंठ फट जाते हैं.

2. डिहाइड्रेशन होठों के फटने का एक कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है. डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी. पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है और जीवन का आधार है. लेकिन कुछ लोग पानी कम पीते हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए. शरीर में पानी का लेवल मेनटेन रखने के लिए दिनभर में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना ज़रूरी है. आमतौर पर एक दिन में 2 से 3 लीटर पानी हर किसी को पीना चाहिए. कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन के अलावा भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

3. बहुत अधिक खट्टी चीजें खाने के कारण कुछ लोगों को खट्टी चीजें खाना पसंद होता है. सिट्रिक एसिड वाले फलों के ज़्यादा सेवन के कारण भी माउथ ड्राइनेस और होंठ फटने की समस्या हो सकती है. हालांकि खट्टे फलों में विटामिन सी बहुत अच्छी मात्रा में होता है और विटामिन सी आपकी त्वचा की चमक बढ़ाने और एजिंग रोकने के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन इन फलों के एसिडिक नेचर के कारण ये त्वचा को डिहाइड्रेट कर सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि अगर आप खट्टे फल खाते हैं, तो पानी भी ज़्यादा पिएं, ताकि शरीर में पानी का लेवल सही बना रहे.

4. ज़्यादा एल्कोहल पीना कई बार ज़्यादा एल्कोहल पीने के कारण भी आपके होंठ फट सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एल्कोहल शरीर को डिहाइड्रेट करता है, जिसके कारण त्वचा में रूखापन आता है. होंठ काफी सेंसिटिव होते हैं और बोलने, बात करने के दौरान शरीर के अंदर की गर्म हवा के संपर्क में भी लगातार आते हैं, इसलिए होठों की नमी बहुत जल्दी सूखती है. ऐसे में अगर आप एल्कोहल ज़्यादा पीते हैं तो आपको होंठ फटने की समस्या हो सकती है.

5. चेलाइटिस होठों के फटने के कारण त्वचा से संबंधित एक खास समस्या भी हो सकती है, जिसे चेलाइटिस कहते हैं. चेलाइटिस की समस्या होने पर मुंह के कोनों और होठों पर दरारें आ जाती हैं और त्वचा फटने के कारण कई बार खून भी निकलने लगता है। होठों पर सफेद पर्त दिखाई देना, बार-बार छाले निकलना और रूखापन बने रहना इस समस्या का संकेत है. इस समस्या को नज़रअंदाज़ करने से कई बार इंफेक्शन फैलने का खतरा बन जाता है इसलिए अगर किसी व्यक्ति के होंठ फटने पर घरेलू उपायों से ये ठीक न हो रहा हो, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
ट्रंप के फैसले से कांग्रेस नाराज, बोली- 'भारत के पास कई विकल्प, लेकिन...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget