एक्सप्लोरर

संतरा खाने के फायदे ही नहीं नुकसान भी होते हैं, जानें कैसे

संतरा विटामिन सी भरपूर पोषक तत्व होता है,लेकिन इसके ज्यादा सेवन से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट हमारे खून में ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लोड को बढ़ा देता है, जो कि आपके वजन को बढ़ाने में मदद करता है.

खट्टे-मीठे स्वाद और रस से भरपूर संतरा भला किसे पसंद नहीं होता. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन A, B, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. संतरा खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि ज्यादा संतरा खाने से शरीर को नुकसान भी पहुंचता है. संतरे में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को प्रभावित करता है. साथ ही इसके जूस के सेवन से वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट हमारे खून में ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लोड को बढ़ा देता है. जो कि आपके वजन को बढ़ाने में मदद करता है. इसलिए ज्यादा संतरा नहीं खाना चाहिए. तो आइए हम आपको संतरे के नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

अपचन की समस्या संतरे का ज़्यादा मात्रा में सेवन आपकी पाचन क्रिया पर सीधा असर डालता है. दरअसल संतरे में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, ज्यादा फाइबर आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है. इस वजह से पेट में दर्द और दस्त जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है. ब्लड शुगर की समस्या ज्यादा संतरे का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है. ऐसे में ब्लड शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने के लिए ऑरेंज जूस का कम मात्रा में सेवन करना चाहिए. बढ़ सकता है वजन संतरे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट हमारे खून में ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लोड को बढ़ा देता है. जो कि आपके वजन को बढ़ा देता है. इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से शरीर में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ती है और ज्यादा भूख भी लगती है. ऐसे में ज़्यादा भूख का परिणाम आपके बढ़े हुए वजन के रूप में सामने आता है. अनियंत्रित एनर्जी लेवर ज़्यादा मात्रा में संतरे का जूस आपको इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है. तो जब आपकी एनर्जी कम होती है आप इसका सेवन करने लगते हैं. ऐसे में एनर्जी लेवल अनियंत्रित हो जाता है. एनर्जी के लिए आप संतरे के जूस के ऊपर डिपेंड होने लगते हैं. कैबिटी की समस्या दांतों के लिए ज़्यादा संतरे का सेवन हानिकारक होता है. दांतों की इनेमल सुरक्षा करता है. लेकिन संतरे में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम से मिलकर रिएक्शन करने लगता है. जिसकी वजह से दांत वैक्टीरियल इन्फेक्शन से प्रभावित हो जाते हैं. जिसकी वजह से दांतों में कैबिटी समेत अन्य समस्याएं होने लगती हैं. ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या संतरे में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है और ज़्यादा मात्रा में कैल्शियम के सेवन से आपकी हड्डियां भी कमजोर हो सकती है. क्योंकि ज्यादा विटामिन सी मिलने की वजह से हड्डियां ज्यादा कैल्शियम निकालने लगती हैं. ऐसे में आपको ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का ख़तरा हो सकता है.

लॉकडाउन के बीच रिश्तों में क्यों बढ़ रही है कड़वाहट, जानें- क्या है इसका सॉल्यूशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget