एक्सप्लोरर

हैरतअंगज! 47 फीसदी लोग गाड़ी चलाते समय फोन पर करते हैं बात

नई दिल्लीः सेवलाइफ फाउंडेशन और वोडाफोन इंडिया लिमिटेड ने नई दिल्ली में थीम 'सेफ्टी इन मोबिलिटी' के तहत भारत की पहली रिपोर्ट जारी की. स्टदडी के अनुसार 94 फीसदी लोग मानते हैं कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल खतरनाक है, किंतु इनमें से 47 फीसदी इस बात को स्वीकार भी करते हैं कि वे गाड़ी चलाते समय फोन सुनते हैं. रिपोर्ट 'डिस्ट्रैक्टेड ड्राइविंग इन इंडिया: द स्टडी ऑन मोबाइल फोन युजेज, पैटर्न एंड बिहेवियर' का अनावरण वोडाफोन इंडिया के रेग्यूलेटरी एवं सीएसआर निदेशक पी. बालाजी तथा सेवलाइफ फाउंडेशन के ऑपरेशंस निदेशक साजी चेरियन के द्वारा किया गया. भारत में किया गया अपनी तरह का यह पहला सर्वे अंतर्राष्ट्रीय शोध एजेंसी कंटार पब्लिक के द्वारा किया गया, जिसमें 8 शहरों के 1749 वाहन चालक शामिल थे. इन वाहन चालकों में दोपहिया, तिपहिया और चार-पहिया वाहन चालक सहित ट्रक/बस के चालक भी शामिल थे. अध्ययन किए गए 34 फीसदी चालकों ने बताया, "वे वाहन चलाने के दौरान फोन पर बात करते समय अचानक ब्रेक लगाते हैं, जबकि 20 फीसदी चालकों ने बताया कि वे वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के कारण सड़क दुर्घटना का शिकार होने से बचे हैं." सर्वे के परिणाम दर्शाते हैं कि 96 फीसदी यात्री अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं अगर वाहन चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है. इस मौके पर अभय डेमले ने कहा, "भारत सरकार सड़क दुर्घटनाओं एवं मौतों की संख्या को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है. लोकसभा द्वारा मोटर वाहन संशोधन विधेयक पारित किया गया है. मानसून सत्र में विधेयक पर विचार किए जाने की संभावना है." आम जनता को वाहन चलाते समय फोन को नजरअंदाज करने के बारे में शिक्षित करने के लिए एक छोटा ऑडियो-विजुअल ओकेटूइग्नोर भी लांच किया जा रहा है. बालाजी ने कहा, "वोडाफोन में हमारे कर्मचारियों, एसोसिएट्स, उपभोक्ताओं, समुदाय एवं आम जनता की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता रही है. सीएसआर एवं स्थायित्व के परिप्रेक्ष्य से भी हम सुरक्षा और विशेष रूप से सड़क सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते रहे हैं." साजी चेरियन ने कहा, "हम वोडाफोन-सेवलाईफ फाउंडेशन रोड सेफ मोबाइल ऐप्लीकेशन के लांच के द्वारा इस समस्या का समाधान करना चाहते हैं जो वाहन चलाते समय चालक की एकाग्रता भंग नहीं होने देगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं, जानें क्यों जरूरी है सही चुनाव
ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं, जानें क्यों जरूरी है सही चुनाव
Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
साप्ताहिक राशिफल 6-12 अप्रैल 2026: 12 राशियों के लिए बड़े बदलाव! जानें शुभ अंक, रंग और उपाय, किस्मत चमकाएं!
साप्ताहिक राशिफल 6-12 अप्रैल 2026: 12 राशियों के लिए बड़े बदलाव! जानें शुभ अंक, रंग और उपाय, किस्मत चमकाएं!
Vikat Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी 5 या 6 अप्रैल कब है, पूजा के लिए फॉलो करें ये नियम
Vikat Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी 5 या 6 अप्रैल कब है, पूजा के लिए फॉलो करें ये नियम

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
Watch: घर पर पार्क करते समय बैक हुई THAR, फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत
घर पर पार्क करते समय बैक हुई THAR, फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत
MS Dhoni IPL 2026: क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया,
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया, "बेटी हुई है"
Haryana Board Exam 2026: हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
Embed widget