एक्सप्लोरर

Relationship Tips: मैसेज और व्हाट्सऐप पर झगड़ा बन सकता है ब्रेकअप की वजह, जानिए टेक्स्ट मैसेज पर झगड़ा करने के नुकसान

Fighting On Text Message: अगर आपका झगड़ा या किसी से बहस हुई है तो आमने-सामने बैठकर उसे सुलझाएं. मैसेज या व्हाट्सऐप पर बात करने से चीजें और बिगड़ सकती हैं. बात ब्रेकअप तक पहुंच सकती है.

Negative Effects Of Text Messaging: टेक्नोलॉजी ने लाइफ में चीजें जितनी आसान बना दी हैं उतनी ही तकलीफ भी बढ़ा दी है. अब बात करें फोन या मैसेज की, तो इन दोनों चीजों ने लोगों के बीच की दूरी ही घटा दी. लोग एक दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं. सभी को एक दूसरे की हर पल की अपडेट रहती है. हालांकि आजकल फोन और मैसेज की वजह से लड़ाई झगड़े भी बढ़ने लगे हैं. कोई फोन न उठाए तो चिंता होने लगती है. कोई मैसेज का रिप्लाई न करे तो बात बढ़ जाती है. यहां तक कि लोगों की लड़ाई-झगड़े और प्यार-मोहब्बत भी फोन पर होने लगे हैं. ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो एक दूसरे को रात रातभर मैसेजे भेजते रहते हैं. प्यार के साथ-साथ मैसेज के जरिए ही लडाई और ब्रेकअप भी हो जाता है. ऐसे में मैसेज पर लडाई-झगड़ा करना आपको ब्रेकअप तक पहुचा सकता है. जानिए मैसेज के जरिए क्यों नहीं करनी चाहिए लड़ाई? 

1- मैसेज से टोन समझ नहीं आती- अक्सर ऐसा देखा गया है कि मैसेज की वजह से लोगों के बीच गलतफहमी पैदा हो जाती है. मैसेज से हम सामने वाले के मूड और टोन का अंदाज़ा नहीं लगा पाते हैं. जब हम सुनते हैं तो बोलने के तरीके, पिच और स्टाइल से टोन पता चलती है, लेकिन मैसेज में आप जिस मूड में है वैसे ही मैसेज को पढ़ते हैं, जिससे कई बार बात बिगड़ जाती है. 

2- चेहरे के भाव नहीं दिखते- मैसेज पढ़ने में चेहरे के भाव और फीलिंग्स समझ नहीं आती हैं. ऐसे में जो बात चेहरे के एक्स्प्रेशन देखकर आसानी से समझ आ जाती है वो मैसेज पढ़कर नहीं आती है. आमने-सामने जब बात करते हैं तो ये दिखता है कि हमारी बात से सामने वाला गुस्सा हो रहा है और हमें ये अहसास हो जाता है. इसके लिए हम सॉरी बोलकर झगड़े को खत्म कर सकते हैं. 

3- मैसेज पर नहीं होता समाधान- अगर आपका किसी के साथ वाद-विवाद हो गया तो कितनी भी कोशिश कर लो मैसेज के जरिए समाधान नहीं हो सकता है. मैसेज पर घंटों चैट करके भी हम लड़ाई का हल नहीं खोल पाते हैं और कई बार बातें दूसरे डायरेक्शन में चली जाती है. जिस बात पर झगड़ा हो रहा होता है उससे कहीं और ही भटक जाते हैं. इससे कोई समाधान नहीं निकलता. 

4- देरी से जवाब आने पर चिढ़ होती है- मैसेज पर जब कोई बात या बहस हो रही होती है और सामने से रिप्लाई आने में देरी हो तो इससे खीज बढ़ती है. कई बार सामने वाले के देरी से जवाब देने में केयरलेस एटीट्यूड नज़र आने लगता है. जिससे ग़ुस्सा और बढ़ सकता है. ऐसे में उल्टे-सीधे जवाब देने से बात और बिगड़ जाती है. 

5- गले लगाकर या हंसकर सुलह करने का मौका नहीं- लड़ाई झगड़े को खत्म करने के लिए कई बार लोग एक दूसरे को गले लगाकर या किसी बात पर हंसकर बात को खत्म कर देते हैं लेकिन मैसेज करके ऐसा नहीं कर सकते हैं. कई बार पुराने मैसेज मैसेज निकालकर लडाई में भेजे जाते हैं जिससे बात और बिगड़ जाती है. लडाई खत्म होने के बाद भी मैसेज रिकॉर्ड रहते हैं जो मन में खटास पैदा करते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips : शादीशुदा पुरुषों को इस बीमारी से मरने का खतरा है कम, जानें क्या है स्टडी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget