एक्सप्लोरर

Relationship Tips: जिंदगीभर चलाना है रिश्ता, तो ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें

Healthy Relation: रिश्ते को बचाने और प्यार भरा बनाने के लिए बहुत कुछ कुर्बान करना पड़ता है, लेकिन खुद को कुर्बान करके बचाया गया रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता है. ऐसे में इन बातों का ख्याल रखें.

Important Things In A Relationship: ये बात सच है कि रिश्ता प्यार और समझौते से चलता है, लेकिन किसी भी रिश्ते को बचाने के लिए जब आप जरूरत से ज्यादा कोशिश करते हैं तो ये कई बार आपके लिए मुसीबत बन जाता है. आपको अपने रिश्ते को बचाने के लिए अपने वजूद को खतरे में डालने की जरूरत नहीं है. हां रिश्ते में प्यार को बनाए रखने और रिश्ते को निभाने के लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. 

1- खुद को कुर्बान न करें- आप रिश्ता बचाने के लिए कोशिश करें, लेकिन ये कोशिश एकतरफा नहीं होनी चाहिए. कई बार हम रिश्ते को बचाने के चक्कर में खुद की पहचान को खो देते हैं. शुरू-शुरू में यह बहुत अच्छा और रोमैंटिक लगता है कि आपने अपने पार्टनर की खातिर खुद को बदल लिया है, लेकिन रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए आपका अलग व्यक्तित्व जरूरी है. 

2- पार्टनर पर अपने विचार न थोपें- आपको कभी भी अपने पार्टनर पर अपने विचार नहीं थोपने चाहिए. आप पार्टनर के ऊपर आंख मूंदकर विश्वास न करें और न ही उसके अस्तित्व पर कोई आंच आने दें. आप अपने पार्टनर से जुड़े फैसले उसे खुद लेने दें. कई बार हो सकता है वो मन मारकर आपकी बात माने या सुने. इससे रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. 

3- पार्टनर के इर्द-गिर्द ही दुनिया है- आजकल रिश्ते में स्पेस देने और फ्रीडम देने की बात बहुत की जाती है. ये जरूरी भी है. आपको अपनी पसंद ना पसंद सिर्फ अपने पार्टनर तक ही सीमित नहीं करनी चाहिए. अपनी पूरी दुनिया पार्टनर के इर्द-गिर्द ही नहीं बसा लेनी चाहिए. ऐसा करने से आप बहुत जल्दी फ्रस्टेटेड महसूस करेंगे. अपने फैसले खुद लें और अपनी पसंद ना पसंद को जाहिर करें और उसके हिसाब से जिंदगी जिएं. 

4- तुलना न करें- प्यार को मापने का कोई पैमाना नहीं है, इसलिए कभी भी प्यार में किसी से तुलना नहीं करनी चाहिए. आप जितना प्यार करते हैं, उतना कोई और नहीं करता बस ये सोचकर चलें. कई बार तुलना करने से रिश्ते खराब हो जाते हैं. लोगों को बीच दूरिया, जलन और ईर्ष्या की भावना पैदा हो जाती है.

5- पार्टनर को नीचा दिखाने की कोशिश- अगर आपको रिश्ते को लंबा और प्यार भरा बनाए रखना है तो कभी भी अपने पार्टनर को नीचा दिखाने की कोशिश न करें. अपने पार्टनर में मीन-मेख निकालना और उसे नीचा दिखाने की कोशिश न करे. अगर पार्टनर के व्यवहार में कोई बदलाव आ रहा है तो बात करें और गुस्सा करने की बजाय समय लेकर सोचें. 

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: अगर रिश्ते में आ रही है शक की दीवार और बिगड़ रहा है रिश्ता, तो ऐसे दूर करें गलतफहमियां

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: नौकरी में आ रही दिक्कतों से परेशान हैं आपका पार्टनर? तो ऐसे करें सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Why Girls Fear Lizards: आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget