एक्सप्लोरर

Relationship Tips: अगर रिश्ते में आ रही है शक की दीवार और बिगड़ रहा है रिश्ता, तो ऐसे दूर करें गलतफहमियां

Doubt In Relationship: कोई भी रिश्ता प्यार और भरोसे की नीव पर टिका होता है, ऐसे में अगर आपके रिश्ते में शक ने जगह बना ली है तो उसे तुरंत दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स.

Relationship Suggestions: रिलेशनशिप में छोटी-मोटी नोंक-झोंक, तकरार और गलतफहमियां होनी आम बात है. कई बार ये बड़ी लड़ाई बन जाती हैं और रिश्तों में कड़वाहट घुलने लगती है. कभी-कभी तो रिलेशनशिप (Relationship) में शक जगह बना लेता है और फिर दूरियां इतनी बढ़ जाती हैं कि वह दरार का रूप ले लेती हैं. ऐसे में अगर समय पर पार्टनर (Partner) से बातचीत न की जाए, उन्हें न समझा जाए तो रिश्ता खत्म होने की कगार तक पहुंच जाता है. यहां पढ़िए रिलेशनशिप की बॉन्डिंग को मजबूत बनाए रखने और उसमें आई गलतफहमियों को दूर करने के टिप्स..
 
इग्नोर करने से बचें, पार्टनर को अटेंशन दें 
कपल, हैसबैंड-वाइफ या फिर कोई साथी..सभी को अटेंशन पसंद आता है. लेकिन कई बार काम के चलते एक-दूसरे को समय न दे पाने या फिर किसी और कारण से रिश्ते की मजबूती कमजोर पड़ने लगती है. उसमें दूरियां बढ़ती हैं तो गलतफहमियां भी बढ़ जाती हैं. ऐसे में इग्नोर करने की बजाय एक-दूसरे से बात करें और उन्हें समझें क्योंकि बात न करना रिश्तों में आई खटास को बढ़ा सकता है. डिनर या लंच साथ करने की कोशिश करें. डाईनिंग टेबल पर जितना भी वक्त मिले, उसमें मनमुटाव को दूर करें और खूब बातें करें.
 
पार्टनर पर भरोसा, मजबूत रिलेशनशिप की नींव 
शादी के बाद या फिर किसी रिलेशनशिप में लंबा वक्त साथ बिताने पर अक्सर एक-दूसरे की अच्छी और बुरी आदतों या सीक्रेट्स के बारे में पता चल जाता है. इससे भी रिश्तों में नकारत्मकता आ जाती है. शक बढ़ जाता है. कभी-कभी तो एक-दूसरे की जासूसी तक होने लगती है. ऐसा करने से बचें क्योंकि हर रिश्ते की नींव तभी मजबूत होगी, जब उसमें विश्वास गहरा होगा. अगर आपको अपने लाइफ पार्टनर (Life Partner) पर भरोसा नहीं है, तो उनसे बात कर शक की दीवार को हटाएं और रिश्तों की डोर मजबूत करें.
 
एक सॉरी.. गिले-शिकवे कर देगा दूर
किसी भी रिलेशनशिप का फ्यूचर उसमें प्यार पर टिका होता है. छोटी-मोटे मन-मुटाव हर रिश्ते में होते हैं. कुछ उसी वक्त या कुछ देर में ही सुलझ जाते हैं लेकिन कुछ इतने बढ़ जाते हैं कि हर रोज झगड़े होते हैं और वह खत्म ही नहीं होते. ऐसे में इस लड़ाई-झगड़े को हल्के में न लें और पहल करते हुए सॉरी बोल दें. आपकी एक सॉरी रिश्ते के बीच के सभी गिले-शिकवे मिटा देगा और रिश्ते में मजबूती आएगी, साथ ही प्यार और विश्वास भी बढ़ेगा.
 
फैमिली-फ्रेंड की हेल्प आएगी काम
अगर आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप खुशियों भरा रहे तो उसे टाइम और स्पेस दें. जब कभी रिश्तों में टोका-टोकी बढ़ जाए या पार्टनर की आदत न पसंद आए तो बिना देरी किए फैमिली और फ्रेंड्स की मदद लें. उनको अपनी समस्या बताएं और उसे सुलझाने पर बात करें. आप अपने दोस्त, पति या पत्नी से बात कर फैमिली ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं. इससे एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और झगड़े सुलझाने में भी मदद मिलेगी.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget