एक्सप्लोरर

दूध और डेयरी उत्पाद का करें इस्तेमाल, मेटाबोलिक सिंड्रोम के खतरे से पाएं निजात

दूध और डेयरी उत्पाद के इस्तेमाल से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम रहता है.मक्खन और पनीर, दही, दूध मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा कम करने में मददगार पाए गए.

नई दिल्ली: दूध और डेयरी उत्पाद का इस्तेमाल करने वालों को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अन्य लोगों के मुकाबले कम रहता है. ऑनलाइन रिसर्च पत्रिका ‘BMJ ओपन डायबिटीज रिसर्च एंड केयर’ के ताजा अंक में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है.

एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप के 21 मुल्कों से 1 लाख 47 हजार 812 लोगों पर अध्ययन किया गया. शोध में शामिल सभी लोगों की उम्र 35-70 थी. पहले एक साल के अध्ययन में लोगों से उनके खानपान की आदतों और स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत सवाल पूछे गए. जबकि 9 साल के अंतराल में उनकी खुराक के अलावा सेहत की छानबीन की गई. शोध के लिए डेयरी उत्पाद को वसा से भरपूर और कम वसा वाले दो हिस्सों में बांटा गया. इसी के साथ ये भी देखा गया कि डेयरी उत्पाद का इस्तेमाल प्रतिदिन कितनी मात्रा में किया जाता है.

10 साल के बाद पता चला कि एशिया में दूध और डेयरी उत्पाद का इस्तेमाल दुनिया के अन्य मुल्कों से बहुत कम है, जबकि दुनियाभर में प्रतिदिन औसत 179 ग्राम डेयरी उत्पाद का इस्तेमाल किसी ना किसी तरह किया जाता है. अध्ययन में अहम खुलासा ये हुआ कि प्रतिदिन 2 कप दूध या इसके बराबर डेयरी उत्पाद इस्तेमाल करने वालों में मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा ऐसे लोगों के मुकाबले 24 फीसद कम होता है जो डेयरी उत्पाद अपनी खुराक में शामिल नहीं करते हैं, जबकि वसा से भरपूर डेयरी उत्पाद की इतनी ही मात्रा रोजाना शामिल करने वालों में ये खतरा 28 फीसद कम हो जाता है. कम वसा वाले डेयरी उत्पाद लेने वालों में मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा कम नहीं हुआ.

आपको बता दें कि मेटाबोलिक सिंड्रोम कोई बीमारी नहीं है, बल्कि ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पेट और उसके आसपास चर्बी, कोलेस्ट्रोल में सामान्य से ज्यादा वृद्धि पर शामिल प्रतिक्रिया का योग है, जो दिल की बीमारियों, फालिज और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे में बढ़ोतरी करता है. हालांकि मक्खन और पनीर भी मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा कम करने में मददगार पाए गए, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि उनके इस्तेमाल का रोजाना औसत सिर्फ 3 ग्राम पाया गया.

शोध में ये भी पता चला कि प्रतिदिन 2 कप दूध या उसके बराबर डेयरी उत्पाद शामिल करनेवाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर और टाइप 2 डायबिटीज दोनों रोग का खतरा 12 फीसद कम हो जाता है. शोध के मुताबिक कम वसा वाले दूध और उससे बने डेयरी उत्पाद दोनों से स्वास्थ्य को कुछ खास फायदा नहीं पहुंचता. दूसरी तरफ फूल दूध और उससे तैयार डेयरी के सामान कहीं ज्यादा मुफीद हैं. शोध के हवाले से विशेषज्ञों की सलाह है कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के रोग से बचने के लिए दूध के रोजाना इस्तेमाल की मात्रा बढ़ाई जाए.

ये भी पढ़ें:

फ्रूट जूस पीने पर शोध में खुलासा, लंबे समय तक आहार संबंधी फायदे हो सकते हैं

एसिडिटी पेट संबंधी कई समस्याओं को देता है जन्म, दूर करना चाहते हैं तो अपनाएं सरल उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
Suhana Khan Saree Look: सुहाना खान की गोल्डन साड़ी ने लूटी महफिल! क्या आपने देखा उनका ये नया लुक?
सुहाना खान की गोल्डन साड़ी ने लूटी महफिल! क्या आपने देखा उनका ये नया लुक?
Touchscreen Nail Polish: लंबे नाखूनों से फोन चलाने में होती है दिक्कत? आ गई टचस्क्रीन वाली जादुई नेल पॉलिश
लंबे नाखूनों से फोन चलाने में होती है दिक्कत? आ गई टचस्क्रीन वाली जादुई नेल पॉलिश
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget