एक्सप्लोरर

एसिडिटी पेट संबंधी कई समस्याओं को देता है जन्म, दूर करना चाहते हैं तो अपनाएं सरल उपाय

एसिडिटी पेट संबंधी कई समस्याओं को जन्म देने का अहम कारण होता है. इसको दूर रखने के लिए खानपान और जीवनशैली में तब्दीली जरूरी है.

नई दिल्ली: क्या आप एसिडिटी से परेशान हैं? गैस, अपच और पेट में जलन है? क्या आप चाहते हैं इससे आपको छुटकारा मिले? अगर आप बताए गए सुझावों पर अमल करें, तो हो सकता है इससे आपको मनचाहा फायदा मिले. याद रखिए स्वस्थ शरीर के लिए पेट का रोगमुक्त होना जरूरी है.

पेट में दर्द, पेट का फूल जाना, उल्टी का महसूस होना, वजन का बिना किसी कारण कम होना या फिर खुराक का मुश्किल से पचना एसिडिटी कहलाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आपको इन लक्षणों का सामना हर दिन करना पड़ रहा है, तब ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए जीवनशैली और खानपान की आदतों में तब्दीली लाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है.

नाश्ता, दोपहर और रात के खाने का समय तय कर लें. बिस्तर पर जाने से कम से कम चार घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए. देर रात खाने-पीने से परहेज करें. देर रात खाकर सो जाने से एसिडिटी की आशंका कई गुना बढ़ जाती है, जिससे अगली सुबह तबीयत बोझिल रहती है और पेट का पाचन शक्ति खराब हो जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक दिन में 3 बार एक साथ ज्यादा खुराक लेने से बचें. इसके मुकाबले बेहतर है 6 बार थोड़ा थोड़ा खाया जाए. इससे पेट पर बोझ नहीं पड़ता और भोजन को पचाने वाले एंजाइम सही मात्रा में प्राप्त होते हैं.

एसिडिटी से निजात के लिए चंद उपाय अगर आपकी उम्र ज्यादा है और एसिडिटी की शिकायत रहती है तो इसका इलाज छोटे निवाले चबाकर खाने में है. निवाले को जितना चबाएंगे खाना उतनी ही जल्दी पेट में पहुंचकर पच जाएगा. बड़े निवाले और बिना चबाए खाना निगलने से पेट की सेहत तेजी से बिगड़ने लगती है. चाय, कॉफी का सेवन भी पेट का स्वास्थ्य जल्द खराब करता है. चाय और कॉफी के इस्तेमाल को कम कर एसिडिटी से बचा जा सकता है. एक धारणा ये भी है कि तंबाकू के सेवन से भोजन जल्द पचता है. ये धारणा गलत है. खाने के बाद तंबाकू सेवन की आदत से बचना होगा. मसाला युक्त भोजन, फास्ट फूड और जंक फूड के इस्तेमाल से दूर रहकर भी एसिडिटी से बचा जा सकता है.

सौंफ और दालचीनी का पाउडर मुफीद

एसिडिटी की शिकायत होने पर विशेषज्ञ घर में बनी हुई ताजा और सादा भोजन की सलाह देते हैं. असंतुलित खानपान भी एसिडिटी की वजह बन सकती है. दिमागी हालत का सीधा संबंध पेट की सेहत से जुड़ा होता है. अगर आप खुश हैं तो पेट समेत शरीर के अन्य अंग भी सही काम करते हैं. लंबे समय तक मानसिक तनाव एसिडिटी का कारण हो सकता है. एसिडिटी से बचने के लिए खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ चबाएं. नींबू पानी का इस्तेमाल भी शरीर की सेहत के लिए मुफीद साबित होता है. भोजन के बाद एक चुटकी दालचीनी का पाउडर पानी में डालकर पीने से एसिडिटी भगाने में मदद मिलती है साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

नीम के प्रयोग से कील-मुंहासों से लेकर कैंसर जैसे रोगों से भी बच सकते हैं

ये सब्जियां कैंसर के खतरे से बचाने में हैं सहायक, होते हैं कई एंटीऑक्सीडेंट्स

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget