एक्सप्लोरर

Mental Health: डिप्रेशन से मुकाबला करने में ये टिप्स हो सकते हैं मददगार, जानिए क्या हैं इसके प्रमुख लक्षण

डिप्रेशन, बेचैनी, उदासी, खुद को लाचार समझने का एहसास मानिसक रोग से जुड़ी समस्या है.विशेषज्ञों के मुताबिक इसके अन्य लक्षणों में उदासी भी सबसे प्रमुख लक्षण शामिल होता है.

कोरोना वायरस महामारी, लॉकडाउन, छंटनी, वेतन में कटौती का प्रभाव खासकर युवाओं में ज्यादा देखा गया है. इसके चलते डिप्रेशन, तनाव और बेचैनी इस साल की सामान्य घटना बन गई है. चुनौतीपूर्ण समय में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि कैसे इसका सामना किया जाए. हालांकि डाइट और जीवन शैली में सुधार के जरिए डिप्रेशन और बेचैनी को कम किया जा सकता है. इसके अलावा अपने एहसास को करीबी लोगों से साझा करना और खुद को अकेला नहीं बनाना भी मददगार हो सकता है.

डिप्रेशन को कम करने के टिप्स सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि डिप्रेशन एक मानसिक बीमारी है. विशेषज्ञों के मुताबिक उदासी इसका सबसे प्रमुख लक्षण और प्रदर्शन है. डिप्रेशन की पहचान से पहले उदासी कम से कम दो सप्ताह तक बरकार रहनी चाहिए. इसके साथ एनेडोनिया जुड़ जाए तो सुखद अनुभूति का एहसास या दिलचस्पी गायब हो जाती है.

डिप्रेशन के अन्य लक्षणों में गैर इरादतन वजन का कम होना और भूख में कमी होता है. इसके अलावा अनजाने में वजन और भूख का बढ़ना भी शामिल होता है. बहुत ज्यादा सोना, बहुत कम नींद, काम की इच्छा का कम होना, कमजोर एकाग्रता और अनिश्चितता भी डिप्रेशन के लक्षणों की पहचान है. अगर ये लक्षण दो सप्ताह तक बने रहते हैं तो डिप्रेशन की समस्या का व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से सामना करना चाहिए.

कुछ टिप्स हो सकते हैं मददगार डिप्रेशन का असर हर शख्स पर अलग-अलग तरीके से होता है. सबसे पहले अपने लक्षणों को थेरेपिस्ट की मदद से समझें. लक्षणों को जानकर आनेवाले खतरे के प्रति सचेत रहने में मदद मिलेगी. जब आप खतरों के प्रति चौकन्ना हो जाएंगे तब सुरक्षात्मक उपाय और जरूरी मदद मांग सकते हैं.

मदद मांगने में संकोच न करें डिप्रेशन पर जब बॉलीवुड की नामी गिरामी हस्तियां सार्वजनिक तौर पर बात करने के लिए तैयार हैं तो आप क्यों नहीं हो सकते. अवसादग्रस्त विचारों के साथ दूसरों पर बोझ नहीं बनना किसी के लिए सामान्य बात है. लेकिन मदद नहीं मांगना फायदा के बजाय नुकसान ज्यादा पहुंचा सकता है. इसलिए दोस्तों, परिजनों से अपने एहसास को साझा करें और खुद को तन्हाई में कैद न रखें. दूसरों से बात करने पर आपके मन का बोझ हल्का होगा.

अपने इलाके के किसी अच्छे थेरेपिस्ट के बारे में जानकारी के लिए लोगों से बात करें. उसके बाद इलाज पर पैसा खर्च करें. इससे आपको बेहतर फैसला लेने की शक्ति मिलेगी. साथ ही तीसरे पक्ष का नजरिया भी जानने का मौका मिलेगा.

खुद को अलग-थलग न करें अगर रूम से बाहर नहीं निकलने का मन कर रहा है तो परिजनों, दोस्तों से बात करें. उन्हें अपने घर पर बुलाएं. खुद को रूम से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करें. अपने आपको अकेला कर लेने से स्थिति और बिगड़ सकती है. लाचार, बेबस, अयोग्य और नाउम्मी का एहसास पैदा हो जाएगा. ऐसी स्थिति में संगीत सुनना या टीवी देखना मुफीद हो सकता है. जिससे आपको खुशी मिले या जिस काम के करने से आपका मन हल्का बने वही काम करें. इस तरह डिप्रेशन के लक्षणों को कम किया जा सकेगा.

दुनिया में पहली बार एड्स को मात देने वाले शख्स 'बर्लिन पेशेंट' की कैंसर से हुई मौत

चावल खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, जानें इसे पकाने और खाने का सही तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refrigerator Top Storage: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget