एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सर्दियों में रोज पिएं टमाटर का सूप, इस ट्रिक से बनाएं होटल जैसा सूप

Tomato Soup Benefits: सर्दियों में टमाटर का गर्मागरम सूप पीने को मिल जाए तो मज़ा आ जाता है. आप इस रेसिपी से घर में एकदम गाढ़ा और होटल जैसा टमाटर का सूप बना सकते हैं.

Tomato Soup Recipe: सर्दियां आ गई हैं. ऐसे में लोग सूप पीना खूब पसंद करते हैं. ज्यादातर लोग टोमैटो सूप ही पीना पसंद करते हैं. टमाटर से बना सूप स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से फायदेमंद है. अगर आप ठंड में टमाटर का सूप पी रहे में तो इसमें थोड़ा अदरक और लहसुन का फ्लेवर भी जोड़ सकते हैं. ये सूप सेहत के लिए लाजवाब है. टमाटर का सूप बच्चों को भी खूब पसंद आता है. आज हम आपको बिल्कुल मार्केट के जैसा  गाढ़ा टमाटर का सूप बनाना बता रहे हैं. आप इस तरह घर पर आसानी से टमाटर का सूप बना सकते हैं. जानते हैं क्या है रेसिपी.

टमाटर का सूप बनाने के लिए सामग्री

4-5 मीडियम टमाटर
आधी छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
आधी छोटा चम्मच चीनी
एक चम्मच बटर
4 से 5 ब्रेड क्यूब्स
आधी चम्मच काला नमक
सफेद नमक स्वादानुसार 
थोड़ा हरा धनिया, क्रीम या मलाई 
एक चम्मच कॉर्नफ्लार पाउडर

टमाटर का सूप बनाने की रेसिपी

1-सबसे पहले टमाटर को धोकर किसी बर्तन में दो कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दें.
2- आप चाहें तो कुकर में भी 1-2 सीटी लगा सकते हैं.
3- जब टमाटर पक जाएं और नर्म हो जाएं, तो गैस बंद कर दें.
4- अब टमाटर को निकालकर ठंडे पानी में डालें फिर छिलका उतार दें.
5- ठंडा होने पर टमाटर को अच्छी तरह बारीक मिक्सी में पीस लें.
6- अब टमाटर की प्यूरी को किसी बड़ी छलनी से छान कर बीज अलग कर दें.
7- अब टमाटर को थोड़ा पानी डालकर एक बार फिर मध्यम आंच पर पकने के लिए रख दें.
8- उबाल आने पर सूप में चीनी, मक्खन, काला नमक, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर इसे 7-8 मिनट और पकाएं.
9- किसी बाउल में कॉर्नफ्लार पाउडर को पानी में घोल लें और अब इसे टमाटर के सूप में मिला दें. 
10- एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें. गर्मागर्म टोमैटो सूप तैयार है.
11- आप इसमें थोड़े ब्रेड क्यूब्स डालकर सूप बाउल में सर्व करें. 
12- सर्दियों में आप टमाटर के सूप में 2-3 कली लहसुन और एक टुकड़ा अदरक का भी डाल दें और  इसे टमाटर के साथ ही पीस दें.
13- टमाटर सूप में मलाई या क्रीम और धनिया डालकर गार्निश करें.
14- बच्चों और बड़ों सभी को ये टमाटर का सूप खूब पसंद आएगा.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: सर्दियों में खाएं मेथी के लड्डू, कमर और जोड़ों के दर्द में मिलेगा आराम, जानिए रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
Methi Pakoda Kadhi: घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget