एक्सप्लोरर

Mahua oil Benefits: महुआ के तेल में हैं कुछ शानदार गुण, जानिए कैसे पहुंचा सकता है फायदा

आदिवासी समाज में महुआ का पेड़ जैसा कोई अन्य पेड़ महत्वपूर्ण नहीं है. महुआ तेजी से बढ़नेवाला पेड़ है जो 12-15 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच जाता है. उसमें सक्रिय यौगिक पाए जाते हैं जो औषधीय गुण उपलब्झ कराते हैं.

महुआ का पेड़ भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है. महुआ या लोंगफोलिआ के कई स्वास्थ्य फायदे हैं. पेड़ का बीज इतना अच्छा है कि ये 35-47 फीसद तेल देता है. ये बीज कुछ अन्य गुणों के साथ खाद्य फैट्स का अच्छा स्रोत होता है. उसका इस्तेमाल कई बीमारियों जैसे ब्रोंकाइटिस, टॉन्सिलाइटिस और फैरिन्जाइटिस में होता है. आज कल केमिकल मुक्त प्रोडक्ट्स की बेहद मांग है और महुआ का तेल ऐसा ही प्राकृतिक प्रोडक्ट है. ये किसी भी सिंथेटिक यौगिक से खाली होता है. 

स्किन के लिए अच्छा- महुआ का तेल केमिकल मुक्त होने के चलते स्किन केयर का शानदार प्रोडक्ट है. ये स्किन को चमक देने के अलावा, मुहांसे या स्किन पर दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाकर स्पष्ट तौर पर उसे साफ और छूने पर नर्म बनाता है. 

कीड़े के काटने पर- छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदायों में महुआ का तेल इस्तेमाल किया जाता है. घने जंगलों में कीड़े के काटने की घटना आम है, इसलिए, महुआ का तेल इस्तेमाल किया जाता है जो फौरन राहत देता है. कीड़े के काटने से होनेवाली चकत्ते या लाली से राहत हासिल करने के लिए बाहरी स्किन पर महुआ का तेल लगाया जा सकता है. 

जोड़ के दर्द में- महुआ सूजन रोधी गुणों वाला होता है जो दर्द या संक्रमण से शरीर की रक्षा करता है. इसलिए, अगर आप प्रभावित हिस्से पर महुआ के तेल का मसाज करते हैं, तो उससे फौरन आपको जोड़ के दर्द से राहत मिलेगी. ये आजमाया हुआ और भरोसेमंद नुस्खा है क्योंकि जोड़ के दर्द का इलाज करने में उसकी जांच पहले चूहों पर हो चुकी है.

मच्छर को दूर भगानेवाला- ऐसा सुना गया है कि मच्छरों को दूर भगाने के लिए ओड़िशा के एक गांव के लोग महुआ का तेल जलाते हैं. हानिकारक रेपेलेंट को चुनने के बजाए, ये एक अच्छा तरीका है मच्छरों से छुकारा पाने का और हमारे लंग्स के लिए किसी भी समस्या या अन्य स्वास्थ्य मुद्दे का कारण नहीं बनता है.

बाल के लिए अच्छा- कहा जाता है कि महुआ का तेल बाल के लिए शानदार है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है. अच्छा नतीजा पाने के लिए, रोजमैरी के तेल में कुछ बूंद महुआ का तेल मिलाएं और उसे सिर पर अच्छी तरह मालिश करते हुए लगाएं. एक या दो घंटे बाद अपने बालों को ठीक तरीके से धो लें. थोड़े फायदे के बाद नतीजे हासिल करने के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक बार दोहराएं. 

वंश की जिम्मेदारी अकेले महिला पर नहीं, डॉक्टरों ने कहा- पुरुष बांझपन को भी हल करने की जरूरत

दही, मछली, फल और अन्य फूड सामग्री का दूध के साथ इस्तेमाल रोक दें, ये हो सकते हैं साइड-इफेक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget