एक्सप्लोरर

अकेलापन एक गंभीर मानसिक बीमारी, WHO ने बताया इसे जानलेवा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने अकेलापन को एक गंभीर बीमारी बताया है. डब्लूएचओ के मुताबिक अकेलापन लोगों की जान भी ले सकता है, ये इतना गंभीर बीमारी है कि इससे युवा इससे ड्रिपेशन में जा सकते हैं.

कोविड के बाद से ही दुनियाभर में मानसिक बीमारियां तेजी से बढ़ी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अकेलेपन को इसका कारण बताया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक अकेलापन एक  वैश्विक स्वास्थ्य चिंता है. ये कई लोगों को जानलेवा बीमारियों  की तरफ धकेल रहा है. जानिए डब्लूएचओ ने अकेलापन को लेकर क्या चिंता जाहिर किया है. 

अकेलापन

वैश्विक स्तर पर अकेलापन एक गंभीर बीमारी है. अकेलापन का शिकार होकर अलग-अलग कारणों से लोग अपनी जान गवा रहे हैं. डब्लूएचओ के मुताबिक अकेलापन आपको उतनी बीमारियां दे सकता है, जितना आपको 15 सिगरेट दे सकते हैं. अकेलापन एक गंभीर बीमारी है, जिसमें अलग-अलग कारण से व्यक्ति की जान जा सकती है. 

वैश्विक समस्या अकेलापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने अकेलेपन को एक वैश्विक स्वास्थ्य चिंता घोषित किया है. इतना ही नहीं डब्ल्यूएचओ ने इस समस्या पर एक अंतरराष्ट्रीय आयोग बनाया है, जिसका नेतृत्व अमेरिकी सर्जन जनरल, डॉ. विवेक मूर्ति और अफ्रीकी संघ के युवा दूत, चिडो मपेम्बा करेंगे. डॉ. विवेक मूर्ति के मुताबिक अकेलापन एक दिन में 15 सिगरेट पीने जितना बुरा है. वहीं ये मोटापे और फिजिकल इनएक्टिविटी से जुड़े खतरे का कारण है. अकेलापन इस समय बुजुर्गों समेत नौजवानों को भी अपना शिकार बना रहा है. 

अकेलेपन का नुकसान

बता दें कि अकेलेपन के कारण डिमेंशिया विकसित होने का खतरा 50% और कोरोनरी धमनी रोग या स्ट्रोक का खतरा 30% बढ़ जाता है. वहीं यह युवाओं की आयु कम कर रहा है. आंकड़ों के मुताबिक 5% से 15% किशोर अकेले हैं. अफ्रीका में 12.7% किशोर अकेलेपन का अनुभव करते हैं, जबकि यूरोप में यह दर 5.3% है.

स्कूल-कॉलेज

बता दें कि स्कूल में अकेलेपन का अनुभव करने वाले युवाओं का विश्वविद्यालय छोड़ने की संभावना अधिक होती है. इससे बहुत खराब आर्थिक परिणाम भी हो सकते हैं. वहीं नौकरी में अलग-थलग और असमर्थित महसूस करने से नौकरी में प्रोडक्टिविटी कम होती है. इसके अलावा ये कई मानसिक बीमारियों की ओर लेकर जाता है. उदाहरण के लिए जैसे डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर से युवा ग्रसित हो सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस करते हैं, तो आपको थोड़ा सामाजिक होने की जरूरत है. कई बार खुद के साथ जबरदस्ती करके बाहर जाना चाहिए और दोस्तों-यारों के साथ बैठना चाहिए. इससे अकेलापन से निकलने में मदद मिलती है. वहीं एक्सपर्ट के मुताबिक दिक्कत ज्यादा महूसस करने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए. इससे मदद मिलेगी और कोई गलत फैसला लेने से बच सकेंगे. 

ये भी पढ़ें: Grapes Benefits: हरे-काले या लाल कौन से अंगूर सबसे बेहतर, जानिए किसमें सबसे ज्यादा विटामिन 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Milk Boiling Tips: दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget