एक्सप्लोरर

 Grapes Benefits: हरे-काले या लाल कौन से अंगूर सबसे बेहतर, जानिए किसमें सबसे ज्यादा विटामिन 

आज के वक्त अधिकांश लोग अपनी डाइट पर ध्यान रखते हैं, इसके लिए वो विटामिन, प्रोटीन वाले फूड,फल खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंगूर में कौन सा अंगूर सबसे बेहतर होता है.

शरीर और डाइट को लेकर अधिकांश लोग सतर्क रहते हैं. कुछ लोग डाइट चार्ट के मुताबिक सुबह का ब्रेकफास्ट, फल और रात का डिनर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंगूर में भी कौन सा अंगूर खाना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि किस अंगूर में सबसे ज्यादा विटामिन पाए जाते हैं. 

अंगूर के प्रकार

मार्केट में तीन तरह के अंगूर मौजूद होते हैं. पहला हरा अंगूर, दूसरा काला अंगूर और तीसरा लाल अंगूर है. हालांकि इन तीनों में लाल अंगूर को अक्सर हेल्थ बेनिफिट्स के मामले में अन्य अंगूर की किस्मों से अच्छा माना जाता है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, लाल अंगूरों में हाई लेवल के रेस्वेराट्रोल, क्वेरसेटिन और फ्लेवोनोइड होते हैं. जिनको स्ट्रॉन्ग कंपाउंड के रूप में जाना जाता है. जानकारी के मुताबिक एंटीऑक्सिडेंट शरीर में बहुत जरूरी भूमिका निभाते हैं, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां और कुछ कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

विटामिन भरपूर

बता दें कि लाल अंगूर में खासकर विटामिन सी और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये कोलेजन फॉर्मेशन, इम्यून सपोर्ट और हड्डियों की हेल्थ के लिए जरूरी होता है. लाल अंगूर हड्डियों की हेल्थ और डाइजेशन को बढ़ावा देता है. इसके अलावा लाल अंगूर खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है. वहीं लाल अंगूर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो कई बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं. इसमें अन्य फलों की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होती है. 

डाइजेशन होगा अच्छा 

बता दें कि लाल अंगूर में मौजूद पोटेशियम और फाइबर आपकी हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं. वहीं रेगुलर रूप से लाल अंगूर खाने से डाइजेशन में आसानी होती है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बढ़ावा देता है.

कोलेस्ट्रॉल होगा कम

वहीं अंगूर में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. अगर आप रोजाना लाल अंगूर खाते हैं, तो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है. जिससे आप दिल से संबंधित बीमारियों से बच जाते हैं. 

मेंटल हेल्थ में सुधार

लाल अंगूर खाने से याददाश्त और मेंटल हेल्थ बढ़ती है. इससे अल्जाइमर जैसी बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है. इसलिए हरे और काले अंगूर की तुलना में लाल अंगूर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. 

ये भी पढ़ें:दूध में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर पीने से फायदा होता है या नुकसान? जानें पीने का सही समय और तरीका

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
Suhana Khan Saree Look: सुहाना खान की गोल्डन साड़ी ने लूटी महफिल! क्या आपने देखा उनका ये नया लुक?
सुहाना खान की गोल्डन साड़ी ने लूटी महफिल! क्या आपने देखा उनका ये नया लुक?
Touchscreen Nail Polish: लंबे नाखूनों से फोन चलाने में होती है दिक्कत? आ गई टचस्क्रीन वाली जादुई नेल पॉलिश
लंबे नाखूनों से फोन चलाने में होती है दिक्कत? आ गई टचस्क्रीन वाली जादुई नेल पॉलिश
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget