एक्सप्लोरर

शरीर से बाल हटाने के लिए लेजर प्रोसेस कितना सेफ? जान लीजिए इसके नुकसान

लेजर ट्रीटमेंट में तेज लेजर रेज को शरीर पर ट्रीटमेंट वाले हिस्से पर डाला जाता है. यह हमारी स्किन के ऊपर और अंदर जाकर ट्रीटमेंट करती है और अनचाहें बालों या स्किन को बर्न कर देती है.

Laser Hair Removal Treatment: बदलते तकनीकी युग में खूबसूरती के मायने भी बदल गए हैं. पहले लोग घर पर ही खुद को खूबसूरत रखने के उपाय करते थे. समय बदला और ब्यूटी पार्लर आए, लेकिन अब लेजर ट्रीटमेंट काफी चलन में है. महिलाएं अक्सर अपने शरीर पर अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर प्रोसेस का सहारा लेती हैं. यह थेरेपी काफी कारगर भी मानी जाती है और अनचाहे बालों को जड़ से खत्म कर देती है. हालांकि, इसके अपने साइड इफेक्ट भी हैं. 

इसीलिए कहा जाता है कि अगर आप लेजर ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो डॉक्टर और एक्सपर्ट से पूछकर ही यह ट्रीटमेंट लें. कभी-कभी लेजर ट्रीटमेंट के कुछ नुकसान भी होते हैं, जिससे आपको गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है. 

क्या है लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट

लेजर ट्रीटमेंट में तेज लेजर रेज को शरीर के ट्रीटमेंट वाले हिस्से पर डाला जाता है. यह हमारी स्किन के ऊपर और अंदर जाकर ट्रीटमेंट करती है और अनचाहें बालों या स्किन को बर्न कर देती है. तेज लेजर रेज के जरिए एक्सपर्ट हमारी स्किन पर उग आए अनचाहे बालों के फॉलिकल्स को नष्ट कर देते हैं. कहा जाता है कि गोरी स्किन और काले बालों वाले लोगों के लिए लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट सही होता है. सांवले और गहरे रंग की त्वचा वालों पर इसके साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं. 

कई तरह की आ सकती हैं समस्याएं

अगर आप भी अनचाहे बालों से से छुटकारा पाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट लेने की सोच रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह से ही इस ट्रीटमेंट का रुख करें. दरअसल, इसके कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. कई बार लेजर ट्रीटमेंट लेने के बाद शरीर में खुजली जैसी समस्या आ सकती है तो कई बार ट्रीटमेंट वाला हिस्सा तेज किरणों के कारण जल भी सकता है. वहीं यह हमारी स्वैट ग्लैंड को भी प्रभावित कर सकता है. दावा किया जाता है कि यह लेजर ट्रीटमेंट परमानेंट होता है. यानी अगर आपने एक बार इसे करा लिया तो आपको भविष्य में इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि लेजर ट्रीटमेंट की कई सिटिंग्स होती हैं. 

इन्फेक्शन को न करें नजरअंदाज

लेजर ट्रीटमेंट से कई बार समस्याएं गंभीर भी हो जाती हैं. कई लोगों में इस ट्रीटमेंट के बाद जख्म बन जाते हैं. इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें, क्योंकि यह समस्या गंभीर भी हो सकती है. कई लोगों में इस ट्रीटमेंट के बाद त्वचा की रंगत में भी हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं कई बाद क्रस्टिंग (पपड़ी) की समस्या भी देखने को मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: भारत में कितने हैं स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी मरीज, इस बीमारी से कैसे उबर सकता है पीड़ित परिवार?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Wheat Flour Storage: क्या आपका आटा भी हो जाता है खराब? ऐसे रखें महीनों तक फ्रेश
क्या आपका आटा भी हो जाता है खराब? ऐसे रखें महीनों तक फ्रेश
Independence Day 2026: तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget