एक्सप्लोरर

चेहरे के बाल हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट कितना सेफ? जानें क्या हो सकते हैं इसके नुकसान

चेहरे के अनचाहे बालों से राहत के लिए लेजर ट्रीटमेंट बेहतरीन विकल्प है, लेकिन इसे सावधानी और सही गाइडेंस के साथ करवाना बेहद जरूरी है, वरना स्किन पर साइड इफेक्ट हो सकते हैं.

आजकल हर कोई स्मूथ और साफ स्किन चाहता है खासकर जब बात चेहरे की हो. चेहरे पर अनचाहे बाल होना न सिर्फ आत्मविश्वास कम करता है बल्कि कई बार मेकअप और स्किन केयर रूटीन में भी बाधा बन जाता है. वैक्सिंग, थ्रेडिंग या रेजर का उपयोग करके हेयर रिमूव करना ज्यादा लंबे समय तक के लिए नहीं होता है. इसके अलावा यह काफी दर्दनाक भी होता है. वहीं इससे स्किन पर रैशेज या कट्स लगने का खतरा भी रहता है.

इस वजह से आजकल ज्यादातर महिलाएं लेजर ट्रीटमेंट को अपना रही हैं. यह एक ऐसी तकनीक है जो अनचाहे बालों को जड़ से हटाकर लंबे समय तक राहत देती है. लेजर ट्रीटमेंट के बाद महिलाओं को बार-बार पार्लर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है.

आजकल लेजर ट्रीटमेंट खासकर महिलाओं में पॉपुलर तो हुआ है, लेकिन उसके साथ ही यह एक सवाल खड़ा करता है कि चेहरे जैसे सेंसिटिव हिस्से पर लेजर ट्रीटमेंट करवाना क्या वाकई में सुरक्षित है या इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं. उसके अलावा यह सवाल भी उठता है कि यह हर किसी टोन या हेयर टाइप पर एक जैसा असर करता है या नहीं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि चेहरे के बालों के लिए लेजर ट्रीटमेंट कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे और नुकसान है. साथ ही से करवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

चेहरे पर कैसे काम करता है लेजर हेयर रिमूवल

लेजर ट्रीटमेंट में एक खास तरह की लेजर लाइट होती है जो बालों में मौजूद पिगमेंट को टारगेट करती है. इसके साथ ही यह बालों की जड़ों तक पहुंचती है और उन्हें गर्म करके डैमेज करती है. जिससे आगे उन बालों के उगने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है या लगभग रुक जाती है.

चेहरे पर लेजर ट्रीटमेंट करवाना कितना दर्दनाक 

चेहरे पर लेजर ट्रीटमेंट पूरी तरह पेन लेस नहीं होता है. लेकिन इसकी तुलना वैक्सीन से करें तो यह काफी कम दर्द देता है. लेजर ट्रीटमेंट कराने के समय अक्सर रबर बैंड के चटक जैसी हल्की चुभन होती है. खासकर अपर लिप और चिन जैसे सेंसिटिव एरिया में. हालांकि कुछ क्लिनिक में एडवांस कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल होता है जो ट्रीटमेंट के दौरान स्किन को ठंडक देता है और जलन को कम करता है.

 क्या वाकई लेजर ट्रीटमेंट चेहरे के लिए सुरक्षित है

चेहरे पर लेजर ट्रीटमेंट सेफ माना जाता है खासकर तब जब यह किसी क्वालिफाइड और एक्सपीरियंस्ड प्रोफेशनल से कराया गया हो. साथ ही इसमें अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट का उपयोग किया गया हो. दरअसल चेहरा शरीर का सबसे नाजुक और एक्सपोज्ड हिस्सा होता है. इसीलिए यहां की स्किन पर गलत या अनप्रोफेशनल ट्रीटमेंट से नुकसान हो सकता है. लेकिन जब आप एक क्वालिफाइड क्लिनिक से ट्रीटमेंट लेते हैं. साथ ही ट्रीटमेंट से पहले और बाद की सावधानियों का पालन करते हैं तो यह प्रक्रिया न सिर्फ सेफ होती है बल्कि असरदार भी साबित होती है.

लेजर ट्रीटमेंट से पहले क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

अगर आप भी लेजर ट्रीटमेंट कराने जा रही हैं तो ट्रीटमेंट से कुछ दिन पहले ही आप धूप में निकलने से बचें. इसके अलावा ट्रीटमेंट वाले दिन स्किन पर कोई मेकअप या हार्श स्किन केयर प्रोडक्ट का उपयोग न करें. वहीं आपके थैरेपिस्ट ने ट्रीटमेंट को लेकर आपको जो सलाह दी है उसका सही से पालन करें तभी आपका ट्रीटमेंट प्रभावी हो सकता है.

क्या है लेजर हेयर रिमूवल के नुकसान

वैसे तो लेजर ट्रीटमेंट काफी सेफ माना जाता है लेकिन फिर भी इसके कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं. जैसे ट्रीटमेंट के बाद आपके चेहरे पर हल्की सी सूजन या जलन हो सकती है. इसके अलावा स्किन पर पिगमेंटेशन या हल्के दाग भी हो सकते हैं. वहीं अगर आपके चेहरे पर एक्टिव एक्ने है तो इस ट्रीटमेंट को लेकर आपको और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

क्या लेजर ट्रीटमेंट सभी के लिए सही है

आमतौर पर लेजर ट्रीटमेंट सभी के लिए सही माना जाता है. हालांकि गर्भवती महिलाओं या स्किन इन्फेक्शन से जूझ रहे लोगों को लेजर ट्रीटमेंट कराने से बचना चाहिए. क्योंकि इससे उनके चेहरे पर साइड इफेक्ट हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- लो ब्लड प्रेशर से कैसे हो सकती है एक झटके में मौत? शेफाली जरीवाला मामले में भी यही था कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Milk Boiling Tips: दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget