एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: मानसून में सब्जियों की कमी से परेशान हैं, तो ट्राई करें ये नई और टेस्टी सब्जियां

Vegetable Substitute: मानसून में सब्जियां मिलना काफी मुश्किल हो जाता है. कई बार अच्छी सब्जियां नहीं मिलती है. ऐसे में आपकी रसोई में ऐसे कई ऑप्शन हैं जिनसे आप स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं.

Vegetables Options In Rain: बारिश का मौसम आते ही चीजें महंगी हो जाती है. कई बार अच्छी सब्जियां भी मिलना बंद हो जाती हैं. इस सीजन में हरी और पत्तेदार सब्जियां नहीं खाने की सलाह दी जाती है. ज्यादातर सब्जियों में कीड़े लग जाते हैं. वहीं मानसून में हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है ऐसे में भिंडी, अरबी, कटहल और करेला जैसी सब्जियां कब्ज पैदा करती हैं. हरी सब्जियों के नाम पर सिर्फ लौकी और तोरई ही बचती है, जिन्हें रोज-रोज खाने से बोरियत होने लगती है. ऐसे में हम आपको बारिश के सीजन में कुछ अच्छी और अलग सब्जियों के ऑप्शन दे रहे हैं. हम ऐसे 5 फूड आयटम बता रहे हैं जिनसे आप स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं. खास बात ये है कि जब भी घर में सब्जी की किल्लत हो या बनाने के लिए कुछ समझ न आए तो आप इन सब्जियों को ट्राई कर सकते हैं. 

1- दालें- मानसून में सब्जियां महंगी हो जाती हैं. कई बार अच्छी क्वालिटी की सब्जियां नहीं मिलती हैं तो आप दालों का इनटेक बढ़ा सकते हैं. दालों में प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे शरीर को भरपूर विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं. आप इन्हें लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. दालें ज्यादा महंगी भी नहीं होती और न्यूट्रिशयस फूड मानी जाती है. आप चाहें तो दालों से सूखी बड़ी, ताजा बड़ी बनाकर भी खा सकते हैं. वहीं राजमा, सूखी मटर, चना और लोबिया इस सीजन में अच्छे ऑप्शन हैं. 

2- पनीर और टोफू- पनीर इंडियन खाने में सबसे टेस्टी ऑप्शन है. बारिश के मौसम में अगर आपको कई सब्जी समझ न आए तो आप पनीर बनाकर खा सकते हैं. सप्ताह में एक दिन आप पनीर की सब्जी को अपने रुटीन लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं. पनीर को आप अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं. अगर आप और कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो पनीर की जगह टोफू भी ले सकते हैं. टोफू सोया मिल्क से बनता है. पनीर और टोफू प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं. आप घर पर भी दूध को फाड़कर पनीर बना सकते हैं.
 
3- सोयाबीन- सब्जियों की कमी होने पर सोयाबीन भी अच्छा ऑप्शन है. सोयाबीन में काफी प्रोटीन होता है. आप सोयाबीन को कई तरह से बना सकते हैं. सब्जी के तौर पर सोया चंक्स बना सकते हैं. इसके अलावा सोया चाप, सोयाबीन के बीजों को दाल की तरह बना सकते हैं. सब्जियों की किल्लत के समय सोयाबीन बढ़िया रिप्लेसमेंट है. खास बात ये है कि आप सोयाबीन से कई तरह की सब्जियां बना सकते हैं. करीब 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन होता है साथ ही कई दूसरे न्यूट्रिशन भी होते हैं. 
 
4- अंडे- बारिश के मौसम में अंडे भी अच्छा ऑप्शन है. आप हर रोज अंडा खा सकते हैं. इसीलिए बारिश के मौसम में जब सब्जियां महंगी हैं या आसानी से नहीं मिल रही तो अंडा सबसे आसान हेल्दी विकल्पों में से एक है.अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है और एक अंडे में लगभग 75 कैलोरी होती हैं. अंडे में कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मिलता है इसलिए सेहत के लिहाज से अच्छा ऑप्शन है. अंडे में फैट बहुत कम होता है इसलिए हेल्दी भी है. अंडे की कोई भी सब्जी बनायें जैसे एग भुर्जी, या एग करी या मसाला करी सब खाने में टेस्टी होती है.

 
5- बेसन- बारिश में बेसन भी अच्छा ऑप्शन है. बेसन में प्रोटीन और दूसरे न्यूट्रिशन काफी होते हैं. बेसन से कढ़ी-पकौड़े के अलावा और कई सब्जियां भी बनायी जाती हैं. बेसन की टिक्की की सब्जी, बेसन के पापड़ की सब्जी, बेसन के कतरे की सब्जी, बेसन के मगौड़े और बेसन के फ्राई बीन्स ये सब सब्जियां रुटीन में बनायी जा सकती है. इसके अलावा बेसन के गट्टे भा लोगों को काफी पसंद होते हैं. बेसन से बनी सब्जियां ज्यादा महंगी भी नहीं पड़ती और इन्हें आप आसानी से बना सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:क्या आप भी दूध को बार-बार उबालने की गलती करते हैं? जानिए इसके नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
How To Thicken Dal: दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
दाल में ज्यादा हो गया है पानी, इन आसान हैक्स से करें इसे गाढ़ा
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget