एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: क्या आप भी दूध को बार-बार उबालने की गलती करते हैं? जानिए इसके नुकसान

अक्सर लोग दूध उबालते वक्त कई गलतियां करते हैं. कुछ लोग काफी देर तक दूध उबालते हैं तो कुछ बार-बार गर्म करने की गलती करते हैं. इससे दूध के पोषक तत्व कम हो जाते हैं. जानते हैं दूध उबालने का सही तरीका.

Milk Boiling Tips:  स्वास्थ्य के लिए दूध बहुत फायदेमंद होता है. दूध में भरपूर कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जिससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है. दूध पीने से शरीर ताकतवर बनता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई लोग दूध उबालते वक्त कई तरह की गलतियां करते हैं.

आपकी इस एक गलती की वजह से दूध का भरपूर फायदा शरीर को नहीं मिल पाता है. कई महिलाएं दूध को गाढ़ा करने के चक्कर में काफी देर तक उबालती हैं. वहीं कुछ महिलाएं दूध को बार-बार उबालने की गलती करती हैं. कुछ लोग दूध में उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर देते हैं और काफी देर तक दूध उबलता रहता है. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि दूध में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाएं. कुछ लोग दूध में मोटी मलाई पाने के लिए ज्यादा देर तक दूध को उबालती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं दूध को उबालने का इनमें कोई भई तरीका ठीक नहीं है. 

दरअसल कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि दूध को ज्यादा समय तक उबालने या बार-बार उबालने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. इससे दूध का पूरा फायदा आपके शरीर को नहीं मिल पाता है. जानते हैं दूध को उबालने का सही तरीका क्या है?

दूध को उबालने का सही तरीका
1- दूध को उबालने का सही तरीका ये है कि दूध को आंच पर रखने के बाद उसे लगातार किसी चम्मच या कलछी से हिलाते रहें. 
2- जब दूध में एक उबाल आ जाए तो इसके बाद गैस को बंद कर दें.
3- एक बार उबालने के बाद दूध को बार-बार उबालने की गलती न करें. 
4- दूध को जितनी बार उबालेंगे उसके पोषक तत्व नष्ट होते जाएंगे.
5- कोशिश करें कि दूध को एक बार ही उबालें. अगर लग रहा है कि दूध खराब हो जाएगा तो एक बार और उबाल सकते हैं. 

दूध पीते वक्त इन बातों का ध्यान रखें
1- खाना खाने के बाद दूध पीते हैं तो आधा पेट ही खाना खाएं, नहीं तो आपको पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है. 

2- बैंगन और प्याज वाले खाने से साथ दूध न पिएं, इससे त्वचा संबंधी रोग होने का खतरा हो सकता है. 

3- फिश और नॉनवेज के साथ कभी दूध न पिएं. इससे त्वचा पर सफेद धब्बे या ल्यूकोडर्मा हो सकता है. 

4- भोजन के तुरंत बाद दूध न पिएं. इससे पेट में भारीपन और पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती हैं.

5- दूध के साथ नमक वाली चीजें खाने से भी बचें.  

ये भी पढ़ें: माइक्रोवेव ओवन को साफ करने का तरीका, एकदम नया जैसा चमकने लगेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
FSSAI Notice: क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
Gas Stove Cleaning: गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक
गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget