एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: कटे हुए फलों को लंबे समय तक काला पड़ने से कैसे बचाएं, अपनाएं ये ट्रिक्स

Kitchen Hacks: अक्सर कटे हुए फल थोड़ी देर रखने के बाद काले पड़ जाते हैं. इससे फलों का स्वाद और फ्रेशनेस दोनों खत्म हो जाती है. जानते हैं कटे हुए फलों को काला पड़ने से कैसे बचाएं.

Cut Fruits Fresh For Long: कई बार हम एक साथ ज्यादा फल काट लेते हैं. कुछ लोगों के घर काम करने वाली बाई फल काटकर जाती है. ऐसे में फलों को काटकर रखने पर जल्दी काले पड़ जाते हैं. ज्यादातर लोगों के साथ ये सबसे बड़ी दिक्कत होती है. कुछ लोग ऑफिस में कटे हुए फल लेकर जाते हैं, लेकिन खाने के वक्त तक सभी फल काले पड़ जाते हैं. इसी वजह से कुछ लोग बच्चों के टिफिन में या ऑफिस जाने वाले लोगों के टिफिन में फल नहीं रखते हैं. आज हम आपको फलों को रखने का तरीका बता रहे हैं जिससे कटे हुए फल काले न पड़ें और ज्यादा देर तक फ्रेश बने रहें. जानते हैं कुछ सिंपल ट्रिक्स.

1- नींबू- फलों को ताजा रखने के लिए आप कटे हुए फलों पर थोड़ा नींबू का रस निचोड़ दें. इससे फलों का रंग वैसा ही बना रहेगा जैसा काटते वक्त होता है. इस तरह से फल करीब 6-7 घंटे तक ताजे बने रहेंगे. नींबू के रस से फलों का कुरकुरापन भी बना रहता है. ध्यान रखें कि नींबू का रस मिलाने के बाद फलों को फ्रिज में रख दें. 

2- एयर टाइट डिब्बे- कटे हुए फलों को ज्यादा दिन तक ताजा और काला पड़ने से बचाने के लिए आप इन्हें किसी एयर टाइट डब्बे में बंद करके रखें. कोशिश करें कि कांच के बाउल में फलों को स्टोर करें. इससे लंबे समय तक फल एकदम फ्रैश बने रहेंगें.

3- प्लास्टिक रैप- फलों को काटकर आप बाउल समेत किसी प्लास्टिक के पैकेट या फिर एल्यूमिनियम फोइल से अच्छी तरह रैप कर दें. इसके बाद उसमें एयर पास होने के लिए 1-2 छोटे छोटे छेद कर दें. इससे फलों में फ्रिज की दूसरी चीजों की खुशबू नहीं आएगी और ना ही फ्रिज में फलों की महक फैलेगी. इस तरह फल जल्दी काले भी नहीं पड़ेंगे. 

4- सिट्रस एसिड का पाउडर- आप चाहें तो फलों को 10-12 घंटे के लिए फ्रैश रखने के लिए कटे हुए फलों पर 
सिट्रस एसिड पाउडर छिड़क दें. इससे फलों का स्वाद और रंग वैसा ही रहेगा. ट्रैवलिंग के दौरान फलों को ले जाने का ये अच्छा ऑप्शन है. 

5- ठंडा पानी- कटे हुए फलों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए डिब्बे में बर्फ मिला ठंडा पानी भर लें. अब इसमें फलों को डाल दें. इससे फल 3-4 घंटो तक ताजा रहेंगे और रंग भी नहीं बदलेगा. हालांकि ऐसा करते वक्त आपको ध्यान रखना चाहिए, कि आप कौन से फलों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इस रेसिपी के आगे मार्केट के दही बड़े भी हो जाएंगे फेल, घर पर बनाएं एकदम सॉफ्ट और स्पंजी दही बड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें?
How To Dry Towels Quickly: होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget