एक्सप्लोरर

6 महीने तक खराब नहीं होंगे बेसन, सूजी और मैदा, इस तरह कीड़े लगने से बचाएं

बेसन, सूजी और मैदा को लंबे समय तक स्टोर करके रखने और कीड़े लगने से बचाने के लिए आप इन ट्रिक्स को अपना सकते हैं. इससे 6 महीने तक बेसन, सूजी और मैदा खराब नहीं होंगे.

गृहणी ज्यादातर बेसन, सूजी और मैदा को स्टोर करके रखती हैं. कभी भी पकौड़े, हलवा या समौसे खाने का मन करे तो आप फटाफट बना सकते हैं. आप बेसन, सूजी और मैदा से कोई भी डिश बनाकर खा सकते हैं. इसलिए ज्यादातर घरों में ये तीनों चीजें आपको जरूर मिलेंगी, लेकिन कई बार बेसन, सूजी और मैदा को ठीक तरीके से स्टोर नहीं करने पर इसमें कीड़े लग जाते हैं. ऐसे में आप चाहकर भी इन चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं और मजबूरी में फेंकना पड़ जाता है. दरअसल गर्मी और बारिश के मौसम में ज्यादातर चीजों में कीड़े हो जाते हैं. ऐसे में आपको इन्हें बड़ी सावधानी से स्टोर करने की जरूरत होती है. हालांकि आप कुछ घरेलू उपाय से बेसन, सूजी और मैदा को खराब होने और कीड़े लगने से बचा सकते हैं. जानते हैं इन्हें स्टोर करने का सही तरीका.

1- फ्रिज या फ्रीजर में रखें- बेसन, सूजी और मैदा को खराब होने से बचाने के लिए आप इन्हें फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं. आप किसी एयर टाइट कंटेनर में इन चीजों को भरकर रख दें. इससे कभी कीड़े नहीं लगेंगे. फ्रिज में लंबे समय तक इन्हें स्टोर किया जा सकता है. आप चाहें तो फ्रीजर में भी रख सकते हैं. 

2- पुदीना की पत्तियां रखें- बेसन, सूजी या मैदा को स्टोर करते वक्त डब्बे में कुछ पुदीने की पत्तियां रख दें, इससे कीड़े लगने की दिक्कत नहीं होगी. ध्यान रखें पुदीने की पत्तियों को सुखाकर ही डब्बे में रखें. 

3- हल्का सा भून कर रखें- बेसन, सूजी और मैदा में कीड़े लगने से बचाने के लिए आप इन्हें थोड़ा रोस्ट करके स्टोर कर लें. आप सूजी को और बेसन को इस तरह स्टोर कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें मैदा को आपको भूनना नहीं है. इस तरह बेसन और सूजी लंबे समय तक चलेंगे. 

4- तेजपत्ता रखें- तेजपत्ता की खुशबू से कीड़े नहीं लगते हैं आप बेसन, सूजी और मैदा में भी तेजपत्ता डालकर रख सकते हैं. जिस डब्बे में आप स्टोर कर रहे हैं उसमें 3-4 तेजपत्ता डाल दें. इससे कभी कीड़े नहीं लगेंगे.

5- नीम की पत्ते रखें- सूजी, बेसन और मैदा में कीड़े लगने से बचाने के लिए आप इसमें नीम की पत्तियां डाल दें. नींम की पत्तियों को डालने से पहले उन्हें सुखा लें उसके बाद ही किसी एयर टाइट कंटेनर में इन्हें डालकर रखें.

ये भी पढ़ें: तपती गर्मी से बचाएगा खस का शरबत, आयरन की कमी भी होगी पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Salt Gets Wet In Monsoon: बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget