एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: साउथ इंडियन खाना पसंद है तो ऐसे बनाएं टेस्टी सांभर, जानिए रेसिपी

Sambar Making Tips: खाने में इडली और डोसा लोगों को खूब पसंद होता है, लेकिन जब तक सांभर स्वादिष्ट न बने खाने का मज़ा नहीं आता है. आज हम आपको एकदम टेस्टी रेस्टोरेंट जैसी सांभर की रेसिपी बता रहें हैं.

Sambar Recipe: अक्सर लोग घरों में खूब साउथ इंडियन खाना बनाते हैं. नाश्ते या खाने में इडली, वड़ा और डोसा लोगों को खाना खूब पसंद होता है. साउथ इंडियन खाना काफी टेस्टी और हेल्दी होता है. जिसमें सांभर तो सबसे खास होता है. अगर इडली डोसा के साथ सांभर स्वादिष्ट न बना हो तो खाने का मजा फीका हो जाता है. अगर सांभर का टेस्ट अच्छा हो तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है. लोग कई कटोरी सिर्फ सांभर ही पी लेते हैं. साउथ इंडियन खाने की जान सांभर ही है. हालांकि घर पर इडली डोसा बनाने वाले कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका सांभर उतना टेस्टी नहीं बनता जितना मार्केट में मिलता है. आज हम आपको टेस्टी सांभर बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. इस तरह आप एकदम स्वादिष्ट सांभर बनाकर तैयार कर सकते हैं.

सांभर बनाने के लिए सामग्री 
आपको सांभर बनाने के लिए चाहिए 1 कप अरहर दाल, चीनी 1 बड़ा चम्मच, सांभर मसाला 3 बड़ा चम्मच, इमली का पल्प करीब 3 चम्मच, राई 2 छोटे चम्मच, 8-10 करी पत्ता, 2-3 सूखी लाल मिर्च, 2 भिंडी कटी हुई, 2 बींस को काट लें, एक टमाटर कट कर लें, थोडी लौकी या कददू में से एक सब्जी, प्याज कटी हुई, तेल करीब 3 बड़े चम्मच, थोड़ा हरा धनिया, पानी करीब 3 कप और स्वादानुसार नमक डालें.

सांभर की रेसिपी
1- सांभर तैयार करने के लिए पहले दाल को धोकर कुकर में 3 कप पानी और नमक डालकर उबलने रख दें.
2- दाल में मीडियम फ्लेम पर 3 सीटी आने पर कैस बंद कर दें. 
3- किसी कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें और कटी हुई सब्जियों को 8-10 मिनट तक पका लें. 
4-  सब्जियों में ही चीनी और सांभर मसाला डालकर पकाएं और बाद में इमली का पेस्ट डाल दें.
5- अब उबली हुई दाल डालकर मिक्स करें और इसे 5 मिनट तक और पकाएं. 
6- सांभर के लिए तड़का बना लें जिसमें 1 चम्मच तेल लेकर गर्म करें और उसमें राई, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डाल दें. 
7- अब तैयार तड़के को सांभर में मिक्स कर दें और थोड़ी देर पकाएं. 
8- सांभर बनकर तैयार है इसके ऊपर कटा हुआ हरा धनिया डाल दें. 
9- स्वादिष्ट सांभर को आप इडली, डोसा और वड़ा के साथ खाएं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Tips: बच्चों के लिए झटपट बनाएं सैंडविच केक, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget