एक्सप्लोरर

होली के बाद इस तरह करें मिठाई को स्टोर, महीनों खराब नहीं होंगी मिठाई

त्योहार के बाद घर में बहुत मिठाई आ जाती है. ऐसे में मिठाई को सही तरीके से स्टोर करके रखना मुश्किल हो जाता है. हम आपको मिठाई को स्टोर करने का तरीका बता रहे हैं जिससे महीने भर तक मिठाई खराब नहीं होगी.

होली हो या कोई भी त्योहार घरों में मिठाईयों का ढ़ेर लगा रहता है. ऐसे में मिठाई को लंबे समय तक चलाने के लिए सही तरीके से स्टोर करके रखना जरूरी है. कुछ लोग खाने के बाद हमेशा मीठा खाने के लिए घर में मिठाई रखते हैं. मिठाई खाने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं है आप जब चाहें मिठाई खरीदकर या घर पर बनाकर खा सकते हैं. त्योहारों पर तो मिठाई का ढ़ेर लग जाता है. ऐसे में घर में ज्यादा मिठाई होने पर खराब होने लगती है या फिर उसका स्वाद बदलने लगता है. हालांकि अगर आप मिठाई को अच्छे तरीके से स्टोर करते हैं तो इसको आप महीनों तक खा सकते हैं. इसका स्वाद भी वैसा ही फ्रेश बना रहेगा. आपको सिर्फ इन टिप्स और ट्रिक्स को अपनाना है.

एयरटाइट बॉक्स में रखें- घर में सूखी मिठाइयां ज्यादा हैं तो आप इन्हें किसी एयरटाइट डब्बे में स्टोर कर सकते हैं. एयरटाइट बॉक्स में लड्डू, शकरपारे, मीठे स्नैक्स महीनों तक खराब नहीं होते हैं. सूखी मिठाइयां नमी और हवा लगने से खराब होने लगती है या सीलने की वजह से स्वाद खराब हो जाता है. इसलिए इन्हें ऐसी जगह पर स्टोर करके रखें जहां हवा नहीं लग पाए. गजक जैसी चीजों को हवा लगने से बचाने की जरूरत होती है इसलिए उन्हें भी एयरटाइट डब्बे में रखें.

फ्रिज में स्टोर करें- मावा की मिठाइयों को हमेशा ठंडी जगह पर स्टोर करें. गर्म जगह पर ये मिठाईयां जल्दी खराब होने लगती हैं. ज्यादातर लोग मिठाइयों को किचन में ही रख देती हैं, लेकिन किचन में सबसे ज्यादा गर्मी होती है. वहां खाना बनने और दूसरे एप्लांइसेस से गर्म हवा निकलती है, जिससे गर्म हवा निकलती है. ऐसे में मिठाईयां जल्दी खराब होने लगती हैं. लंबे समय तक चलाने के लिए आप मिठाईयों को ठंडी जगह या फ्रिज में स्टोर करें.

नमी से दूर रखें- बारिश और सर्दियों में वातावरण में काफी नमी रहती है. इसलिए कोशिश करें कि मिठाइयों को ऐसी जगह पर रखें जहां नमी ना हो. नमी होने से मिठाईयां जल्दी खराब होने लगती हैं और इससे उनका स्वाद भी बदल जाता है. सूखी मिठाइयों में गीले हाथ ना डालें और ना ही उनमें गीली चम्मच का इस्तेमाल करें. मिठाईयों को पानी से दूर रखें. धूप और नमी दोनों गजहों पर मिठाई खराब हो जाती हैं.

कांच के जार में रखें- अगर आप मिठाई को लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं तो कांच के जार में भरकर किसी ठंडी जगह पर रख दें. इस तरह मिठाइयों को महीने भर तक स्टोर करके रखा जा सकता है. अगर आपको मिठाई सर्व करनी है तो जार से निकालकर किसी प्लेट में रखकर सर्व करें. इसके बाद तुरंत जार को टाइट बंद कर दें. इस ट्रिक से मिठाई महीने भर तक खराब नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: इन लोगों को करना चाहिए राजमा खाने से परहेज, सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर ही ड्राई क्लीन हो जाएंगे कपड़े, अपनाएं ये ट्रिक
घर पर ही ड्राई क्लीन हो जाएंगे कपड़े, अपनाएं ये ट्रिक
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
How Often Should You Use Soap: सप्ताह में कितने दिन साबुन से नहाना चाहिए, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
सप्ताह में कितने दिन साबुन से नहाना चाहिए, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
पूर्व मुख्य सचिव के ज्ञानेश कुमार पर दावे पर बोलीं प्रियंका - 'यह दिखाता है कि...'
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
Embed widget