एक्सप्लोरर

इन लोगों को करना चाहिए राजमा खाने से परहेज, सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

राजमा किसे पसंद नहीं होता है. राजमा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. लेकिन फिर भी कुछ लोगों को राजमा खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है.

राजमा किसे पसंद नहीं होता है? राजमा चावल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. राजमा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. राजमा में प्रोटीन फाइबर, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है. इसके साथ ही राजमा आयरन, विटामिन सी मैग्नीशियम और फोलेट का भी अच्छा सोर्स होता है. लेकिन फिर भी कुछ खास तरह के लोगों को राजमा खाने से नुकसान हो सकता है.चलिए हम यहां आपको बताते हैं कि किन लोगों को भूलकर भी राजमा का सेवन नहीं करना चाहिए.

पेट से संबंधित दिक्कतें - राजमा पेट के रोगों का कारण बन सकता है. इसलिए जिन लोगों को पहले से ही पेट से संबंधित दिक्कतें होती हैं, उन्हें राजमा खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि राजमा में फाइबर की अधिकता होती है. इसे खाने से पाचन तंत्र में परेशानी आ सकती है. एसिडिटी रहने वाले लोगों को राजमा खाने से बचना चाहिए.

कम वजन के लोग - जिन लोगों का वजन कम है, उन्हें राजमा खाने से परहेज करना चाहिए. राजमा में फाइबर अधिक मात्रा में होता है. इसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. काफी देर तक आपको भूख नहीं महसूस होती है.

पित्त प्रकृति- पित्त प्रकृति के लोगों को राजमा खाने से परहेज करना चाहिए. राजमा की तासीर बेहद गर्म होती है. इसलिए पित्त प्रकृति के लोगों को राजमा खाने से बचना चाहिए. इससे पेट में जलन और एसिडिटी पैदा होती है.

गर्भावस्था- गर्भावस्था में राजमा खाना महिला और शिशु दोनों के लिए ही लाभकारी होता है, लेकिन अधिक मात्रा में खाना नुकसानदायक भी हो जाता है. अतः इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए.

आयरन की अधिकता- राजमा आयरन का एक अच्छा दोस्त होता है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में आयरन की अधिकता हो सकती है. इससे शरीर को नुक़सान भी होता है. ऐसी स्थिति में पेट में दर्द उल्टी  की समस्या भी हो सकती है.

पचाने में मुश्किल- जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें राजमा खाने से बचना चाहिए. राजमा पचाने में मुश्किल होता है जिससे कब्ज की समस्या बढ़ जाती है. वहीं अगर आपको भी गैस एसिडिटी कब्ज से परेशानी है तो राजमा का सेवन बिल्कुल ना करें. राजमा खाने से पाचन एवं तंत्र प्रभावित होता है जिससे कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें

आप भी हैं शरीर के दर्द से परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

फुटवियर को लेकर ना हो कंफ्यूज, कपड़ों के साथ इस तरह पहने मैंचिग फुटवियर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget