एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: गर्मी में गुड़ को खराब होने से कैसे बचाएं, इस तरह सालों-साल चलेगा

How To Preserve Jaggery: गर्मी आते ही गुड़ काला पड़ जाता है और गुड़ में सफेद रंग की फंगस जैसी लग जाती है. ऐसे में अगर आप सालों तक गुड़ को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो इस तरह गुड़ को स्टोर करें.

Jaggery Storage Tips In Summer: गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. सर्दियों में गन्ने से गुड़ तैयार किया जाता है. मार्केट में आपको एकदम सफेद और स्वादिष्ट गुड़ मिल जाएगा, लेकिन गर्मी आते ही गुड़ काला हो जाता है और खराब होने लगता है. ऐसे में कुछ लोग जो गुड़ या शक्कर को साल भर के लिए खरीद लेते हैं उन्हें गुड़ को स्टोर करने का सही तरीका नहीं पता होता है. गर्मी में गुड़ पिघलने लगता और फंगस आने लग जाती है. हालांकि अगर आप सही तरीके से गुड़ को स्टोर करें तो ये सालभर तक खराब नहीं होता है. आइये जानते हैं गर्मी में गुड़ को खराब होने से कैसे बचाया जाए. पूरे सालभर के लिए गुड़ स्टोर करने का क्या है तरीका.

1- जिप लॉक बैग में स्‍टोर करें- अगर आप चाहते हैं कि गुड़ 1 से 2 साल तक चले और उसका स्वाद और रंग बना रहे तो इसके लिए आप जिप लॉक बैग में गुड़ को स्टोर करें. गुड़ को स्‍टोर करते वक्‍त ध्यान रखें कि जिप लॉक में हवा बिल्कुल न जाए. इसके लिए गुड़ को पेपर में टॉवल में रैप कर लें और फिर जिप लॉक बैग में डालें. अगर आपके पास जिप लॉक बैग नहीं हैं तो आप प्लास्टिक के साधारण बैग में भी स्टोर कर सकते हैं. पॉलिथिन में गुड़ को पैक करने के बाद किसी एयरटाइट डब्बे में रख दें. इससे सालों साल गुड़ खराब नहीं होगा. 

2- फ्रिज में स्‍टोर करें- गुड़ को आप फ्रिज में भी रख सकते हैं. इसके लिए आपको प्लास्टिक की जगह स्टील का डब्बा लेना होगा और उसमें गुड़ को भरकर रख दें. अगर आप प्लास्टिक के डब्बे में रखेंगी तो गुड़ खराब हो सकता है. स्टील के डब्बे में गुड़ का रंग और स्वाद भी बना रहेगा. इस तरह करीब 6 महीने तक गुड़ खराब नहीं होगा. हां आपको ये ध्यान रखना है कि गुड़ में हवा या किसी तरह की नमी न आए. 

3- सूखे पत्‍तों में स्‍टोर करें- गुड़ को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए आप सूखे पत्तों से बने दोने का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए दोने को किसी डब्बे में नीचे रख दें. अब इसके ऊपर गुड़ रख दें और फिर दोने को ऊपर से ढ़कते हुए गुड के डब्बे का ढ़क्कन बंद कर दें. अगर आप इस तरह से गुड़ को स्टोर करेंगी तो ये 6 महीने तक खराब नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: भरवां बैंगन की रेसिपी, इस तरह बनाएंगे तो बार-बार खाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ पलकें देखकर पकड़ें झूठ, साइकोलॉजी के 5 ऐसे हैक्स जो आपको बना देंगे 'माइंड रीडर'
सिर्फ पलकें देखकर पकड़ें झूठ, साइकोलॉजी के 5 ऐसे हैक्स जो आपको बना देंगे 'माइंड रीडर'
Hair Fall Control: शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
शैंपू से भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल? ये 5 'सोया फूड्स' जड़ों से करेंगे मजबूत
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Foods For Overall Health: क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच
क्या आपका गलत खानपान अंदर ही अंदर शरीर को कर रहा है खोखला? एक्सपर्ट से जानें सच

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget