एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: पहले नहीं खाई होगी ऐसी गट्टे की सब्जी, मुंह में जाते ही घुल जाएंगे, जानिए रेसिपी

kitchen Hacks: लोग बेसन के गट्टे तो बनाते हैं लेकिन अक्सर लोगों के गट्टे काफी टाइट हो जाते हैं. आज हम आपको रुई जैसे मुलायम गट्टे बनाने का तरीका बता रहे हैं.

 Gram Flour Gatta Vegetable: बेसन के गट्टे की सब्जी लोगों को खूब पसंद आती है. राजस्थान में गट्टे की सब्जी बहुत खाई जाती है. मुलायम मसाला गट्टा खाने में जितना स्वाद होता है उतना ही पोष्टिक भी होता है. अगर घर में कोई सब्जी मौजूद नहीं है तो आप आसानी से बेसन के गट्टे की सब्जी बना सकते हैं. लेकिन बहुत सारे लोगों के बेसन के गट्टे काफी कड़े बनते हैं. जिससे सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है. आज हम आपको रुई जैसे मुलायम बेसन के गट्टे की सब्जी बनाना बता रहे हैं. इस ट्रिक से आपके गट्टे ऐसे बनेंगे कि मुंह में रखते ही घुलने लगेंगे. जानते हैं रेसिपी. 

कैसे बनाएं मुलायम गट्टे की सब्ज़ी

1 सबसे पहले आप किसी बाउल में ¾ कप बेसन लें.
2 अब इसमें एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दें. अगर मिर्च तीखी हो तो आप कम भी डाल सकते हैं.
3 ¼ चम्मच हल्दी, ½ चम्मच धनिया पाउडर, ¼ चम्मच नमक, ½ चम्मच जीरा, ¼ चम्मच हाथ से मसल कर अजवाइन डाल दें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
4 सभी मसाले बेसन में अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
5 अब इसमें 2 बड़े चम्मच घी या कोई भी वेजिटेबल ऑयल डाल दें.
6 आपको गट्टे में घी थोड़ी ज्यादा मात्रा में ही डालना है इसी से गट्टे मुलायम होंगे.
7 अब ऑयल डालकर बेसन को अच्छी तरह हाथ से मिक्स कर लें. 
8 अब इसमें थोड़ा-थोड़ा हल्का गुनगुना पानी डालकर मिलाते जाएं.
9 इसे आटे के जैसा मुलायम कर लें. ध्यान रखें आटा ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए.
10 अब आटे को थोड़ी देर के लिए सेट होने रख दें.
11 आटे को करीब 5 टुकड़ों में बांटकर चिकना लंबी शेप में कर लें. 
12 इस तरह पूरे बेसन से रोल बना लें. ये रोल ज्यादा पतले और न ज्यादा मोटे होना चाहिए.
13 अब एक कड़ाही में 2 कप पानी लेकर उबाल लें और सभी गट्टे डाल दें.
14 करीब 8 से 10 मिनट तक तेज आंच पर ढककर पकाएं.
15 गट्टे उबलने की पहचान है कि इस पर सफेद दाने जैसे आने लगेगें.
16 गैस बंद कर दें और पानी में ही गटटे को पड़ा रहने दें. थोड़ा ठंडा होने पर मनपसंद शेप में पानी में ही गट्टे को चाकू से काट दें.
17 अब ग्रेवी के लिए 1 कप ताजा दही लें, इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक मिला दें.
18 एक कड़ाही में घी डालें, उसमें लहसुन, जीरा, हींग, 2 बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च डालें और भून लें.
19 जब मसाला भुन जाए तो दही और मसाले वाला पेस्ट डाल दें. दही डालने के बाद लगातार चलाते रहें नहीं तो दही फट जाएगा.
20 जब तेल अलग दिखने लगे तो और मसाले की खुशबू आने लगे तो इसमें गट्टे को पानी समेत डाल दें. अब उबाल आने के बाद धनिया डालकर सर्व करें.

ये भी पढ़ें: पनीर को लंबे समय तक कैसे रखें फ्रेश, इस ट्रिक से महीनों तक खराब नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget