एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: सर्दियों में बनाएं मूंगफली वाली गुड़ चिक्की, बहुत फायदेमंद होती है गजक

Peanut Chikki Recipe: सर्दियों में क्रिस्पी और टेस्टी मूंगफली की चिक्की खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. आप घर में चिक्की बना सकते हैं. मूंगफली की इस गजक को आप 2 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं.

Peanut Chikki: ठंड में मूंगफली खाना भला किसे पसंद नहीं होता. मूंगफली स्वाद से साथ-साथ बहुत सेहतमंद भी होती हैं. सर्दियों में आपको मूंगफली अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए. आप सर्दियों में गुड़ और मूंगफली से बनी चिक्की का भी स्वाद ले सकते हैं. करारी चिक्की खाने में बहुत अच्छी लगती है. गुड और मूंगफली की चिक्की (Peanut Chikki) शरीर को गर्माहट देती है. आप घर पर भी चिक्की बना सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ घी, गुड़ और भुनी हुई मूंगफली की जरूरत होगी. इस चिक्की को आप पूरी सर्दियों में बनाकर खा सकते हैं. व्रत उपवास में भी इसे खा सकते हैं. जानते हैं करारी खस्ता मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्की कैसे बनाते हैं. इस सिंपल रेसिपी से आप घर में आसानी से मूंगफली की चिक्की बना सकते हैं. 

गुड़ चिक्की बनाने के लिए सामग्री  (Ingredients for Peanut Chikki) 

1 कप मूंगफली के दाने
1 कप गुड के टुकड़े
2 चम्मच घी 

गुड़ की चिक्की बनाने के रेसिपी (How to make Moongphali Gud ki Chikki)

1- सबसे पहले किसी पैन या कड़ाही में मूंगफली को सूखा भून लें.
2- जब मूंगफली थोड़ी ठंडी हो जाएं तो हाथ से मसलकर उनके छिलके निकाल दें.
3- अब बिना छिलका वाली साफ मूंगफली को किसी बर्तन में रख दें.
4- एक पैन लें उसमें गुड़ के टुकड़े डाल दें. अब इसमें 1 चम्मच घी मिला दें.
5- अब गुड़ को लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पिघलने दीजिए. अगर गुड़ के बड़े टुकड़े हैं तो उन्हें चम्मच से तोड़ते हुए चलाते रहें. इससे गुड़ जल्दी पिघल जाएगा.
6- पूरा गुड़ के पिघलने के करीब 2 मिनिट तक इसे चलाते रहें.
7- अब आपको गुड़ थोड़ा फूला सा नजर आने लगेगा. आप इसे पाने में डालकर चैक कर लें.
8- अगर गुड़ ठंडा होने के बाद भी खिंच रहा है तो गुड़ को थोड़ी देर और पकाना पड़ेगा. अगर गुड़ टूटने लगे तो समझिए गुड़ की चाशनी बनकर तैयार है. 
9- गैस को कम कर दें और गुड़ में मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद गैस बंद कर दें.
10- अब चिक्की को जमाने के लिए कोई चौड़ा समतल बोर्ड लें और उस पर घी लगा लें. 
11- गुड़ के मिश्रण बोर्ड पर डालते हुए पतला फैला लें. अब बेलन पर घी लगाकर चिक्की को बेल  दें.
12- जब चिक्की थोड़ी ठंडी हो जाए तो इसे चाकू से चौकोर शेप में काट दें. जब पूरी तरह ठंडी हो जाए तो टुकड़ों को तोड़कर निकाल ले.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: सर्दियों में घर पर बनाएं गाजर का हलवा, मार्केट से ज्यादा स्वादिष्ट बनेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget