एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: चावल से बनाएं चटपटे वेज बॉल्स, पार्टी के लिए शानदार स्नैक्स

Healthy And Tasty Vegetable Rice Balls Recipe: अगर आपके घर में कोई पार्टी है या बच्चे के दोस्त आए हैं तो आप फटाफट राइस वेज बॉल्स बना सकते हैं. ये खाने में बहुत स्वादिष्ट और क्रिस्पी होते हैं.

Crispy Rice Balls: अक्सर घर में जब भी पार्टी होती है तो हम कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आए. आज हम आपको एक ऐसा हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स की रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप किसी भी पार्टी में बना सकते हैं. अगर आपके बच्चे के दोस्त आए हैं तो उनके लिए आप फटाफट चटपटे और मज़ेदार वेज बॉल्स बना सकते हैं. इन्हें खाकर हर कोई खुश हो जाएगा. बारिश के मौसम या सर्दी में चाय के साथ अगर गरमा-गरम राइस वेज बॉल्स खाने को मिल जाएं तो मज़ा दोगुना हो जाता है. ये काफी हेल्दी स्नैक्स है, जिसमें आप अपनी पसंद से और पौष्टिकता को ध्यान में रखते हुए कोई भी सब्ज़ी डाल सकते हैं. ये चटपटे बॉल्स खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. जानते हैं चावल के चटपटे वेजी़ बॉल्स बनाने की रेसिपी.

ये भी पढ़ें: बनाना है हेल्दी ब्रेकफास्ट? तो झटपट बनाएं पनीर चीला, जानें रेसिपी

चावल के वेजी़ बॉल्स बनाने के लिए सामग्री

1 कप चावल का आटा
3-4 चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च
1/2 कप कद्दूकस की गई फूल गोभी
1 छोटा चम्मच घिसा हुआ अदरक
3- 4 बारीक कटी हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार 
2 छोटे चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
3 /4 छोटी चम्मच कुटी लाल मिर्च
1/4 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला
1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
2-3 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1/2 कप मैश किए हुए उबले आलू
फ्राई करने लिए ऑयल

राइस वेज़ी बॉल्स बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले एक पैन में करीब सवा कप पानी लें और उसमें नमक और 2 चम्मच तेल डालकर ढक कर उबाल लें.
2- अब इसमें चावल का आटा डालकर मिक्स कर लें और गैस बंद कर दें.
3- अब आप इस मिश्रण को करीब 5 मिनट के लिए ऐसे ही ढककर छोड़ दें. 
4- अब इसे किसी बर्तन में निकालकर सभी सब्जियां और इसमें सभी मसाले मिला लें.
5- जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें पिसे हुए आलू डाल कर इसे अच्छी तरह गूंथ लें.
6- अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाते हुए इसकी गोल बॉल्स बना कर तैयार कर लें.
7- जब सभी बॉल्स बन जाएं तो कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लें.
8- तेल गरम होने पर एक-एक करके बॉल्स को कढ़ाई में डालें और सुनहरे भूरे होने तक तलें.
9- जब बॉल्स गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें किसी प्लेट में निकालकर रख लें. 
10- गरमा-गरम चटपटे वेज़ी बॉल्स को आप चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें: लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं हरी चटनी , नहीं बदलेगा स्वाद, जानें कैसे?

 </p>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Prevent Milk From Boiling Over: दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget