एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks : लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं हरी चटनी , नहीं बदलेगा स्वाद, जानें कैसे? 

हरी चटनी (Green Chutney) आपके खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है.अगर आपको रोजाना चटनी बनाने का समय नहीं मिल पाता है तो आप इसे लंबे समय तक स्टोर कर के रख सकते हैं.

Kitchen Hacks : मौसम कोई भी अगर खाने के साथ हरी चटनी (Green Chutney) है तो फूड का स्वाद दोगुना हो जाता है. स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स तक में हरी चटनी खाना लोग बहुत पसंद करते हैं. अगर आप  रोजाना हरी चटनी नहीं बना पाते हैं  तो आप हरी चटनी को लंबे समय तक स्टोर कर के आप अपने खाने के स्वाद को बढ़ा सकते हैं. चटनी सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती है बल्कि सेहत पर भी सकारात्मक असर करती है. हरी चटनी को एक बार तैयार करके लंबे समय तक इसे स्टोर किया जा सकता है. तो जानिए कैसे लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं हरी चटनी....

6 महीने तक हरी चटनी को करें स्टोर:
हरी चटनी (Green Chutney) को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उसे फ्रीज कर लें. इसके लिए हरी चटनी तैयार करके आप उसे बर्फ जमाने वाली ट्रे (Ice Tray) में भर लें और जमा ले. ध्यान रखें आपको ऐसा करते वक्त चटनी में पानी नहीं डालना है. बर्फ जमाने वाली ट्रे में जब चटनी जम जाए तो आप इसे जब चाहें तब यूज कर सकती हैं. इस तरीके से जमी हुई चटनी को आप 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकती हैं. इस तरह से हरी चटनी को स्टोर करने पर उसके रंग में जरूर बदलाव आ सकता है, मगर उसका स्वाद वैसा का वैसा ही रहेगा. 

लंबे समय तक करें स्टोर :
हरी चटनी (Green Chutney) को लंबे समय तक स्टोर करने और उसका स्वाद बढ़ाने के लिए उसे बनाते समय एक कटोरी चटनी में एक छोटा चम्‍मच ऑलिव ऑयल (Olive Oil) डाल दें. ऐसा करने से चटनी का स्‍वाद बढ़ जाएगा और स्‍टोर करते समय उसके रंग में भी कोई बदलाव भी नहीं आएगा. इस तरह से आप चटनी को आराम से महीने भर स्टोर करके रख सकते हैं. इसे कांच की शीशी में बंद करके फ्रिज में रख सकती हैं. 

ठंडक जगह पर रखें :
इस बात का ध्यान रखें कि चटनी को हमेशा फ्रिज में ऐसी जगह पर रखें. जहां उसे सबसे ज्यादा ठंडक मिले. इसलिए आपको चटनी को फ्रिज की डोर से दूर सबसे ऊपर वाली शेल्फ में पीछे की ओर रखना चाहिए . इससे चटनी ठंडी बनी रहेगी और खराब भी नहीं होगी. 

क्या Vitamin-D की कमी बढ़ा सकती है मोटापा? इस तरह आप कर सकते हैं भरपाई

 

ब्लड प्रेशर काबू करने के लिए आपको जरूर खाने चाहिए ये फूड्स, जानें कैसे होगा फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget