एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के खास मौके पर इन मेकअप टिप्स को फॉलो करके पाएं दुल्हन जैसा लुक

Karwa Chauth 2021 Makeup Tips: करवा चौथ के खास मौके पर सुहागन औरतें अपने पति के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती है. इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके सजती संवरती हैं.

Karwa Chauth 2021 Special Makeup: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 24 अक्टूबर 2021 (Karwa Chauth Date 2021) यानी आज मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर सुहागन औरतें अपने पति के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती है. इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके सजती संवरती हैं. आज के दिन महिला की चाह रखती है कि वह बेहद खूबसूरत लगे. बहुत से लोगों का शादी के बाद पहला करवा चौथ है. ऐसे में वह आज के दिन दुल्हन का लुक (Bridal look) पाना चाहती है. अगर आप भी दुल्हन की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपके ड्रेस के साथ-साथ मेकअप (Makeup Tips For Karwa Chauth) पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर दुल्हन जैसी खूबसूरत लग सकती हैं. वह टिप्स है-

ब्राइडल लुक पाने के लिए इस तरह करें मेकअप-

1. त्वचा को मेकअप के लिए रेडी
अगर आज करवा चौथ के खास मौके पर दुल्हन की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको बेहतर ढंग से अपनी स्किन को तैयार करने की जरूरत है. इसके लिए सबसे पहले अपनी स्किन को हाइड्रेट (Skin Hydrate) करें. वरना मेकअप के बाद स्किन बेहद बेजान और रूखी दिखने लगेगी. इसके लिए आप मेकअप चेहरे पर अप्लाई करने से पहले स्किन की क्‍लीनिंग, एक्सफोलिएशन, मॉश्‍चराइजर तीनों करें. इसके बाद मेकअप करने से स्किन बेजान और रूखी नहीं लगेगी.

2. प्राइमर जरूरी को करें अप्लाई
स्किन को मेकअप के लिए रेडी करने के बाद चेहरे पर सबसे पहले प्राइमर लगाएं. प्राइमर की मदद से आप स्किन पर मौजूद सभी पोर्स (Skin Pores) को बंद कर देता है. इससे चेहरे स्मूथ दिखने लगता है जिससे मेकअप करना आसान हो जाता है. चेहरे के उन हिस्सों पर प्राइमर ज्यादा लगाएं जहां पोर्स ज्यादा नजर आ रहे हैं.

3. फाउंडेशन का चुनाव स्किन टोन के मुताबिक करें
अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही अगर आपकी स्किन ड्राई (Dry skin Moisturizer) है तो मॉइस्चराइजर बेस्ट फाउंडेशन यूज करें. वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली (Oily Skin  Moisturizer)  है तो वाटर बेस्ड फाउंडेशन यूज करें. इस कारम फाउंडेशन बहुत देर तक चेहरे पर टिका रहता है. इसके साथ ही यह आपको बेहतर लुक देने में मदद करता है.

4. कंसीलर का करें प्रयोग
आपको बता दें कि कंसीलर को आप हाइलाइटर की तरह भी यूज कर सकती हैं. अपनी स्किन के हाई प्‍वाइंट पर लगाएं और उसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर दें. इसके साथ ही चेहरे पर जहां भी दाग धब्बे हो उसे वहां पर भी लगाएं. इससे आपकी स्किन बेदाग दिखने लगेगी.

5. आई मेकअप पर दें ध्यान
किसी के भी चेहरे पर सबसे पहले ध्यान आंखों पर ही जाता है. आंखो को खूबसूरत लुक देने के लिए काजल और आईलाइनर का प्रयोग करें. इसके साथ ही अपनी ड्रेस और स्किन टोन (Skin Tone) के मुताबिक आई शैडो का भी प्रयोग कर सकती हैं.

6. लिपस्टिक का चुनाव हो सही
आप जब भी लिपस्टिक लगाएं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि उसका चुनाव बिल्कुल सही होना चाहिए. यह आपके ड्रेस और लुक को कॉम्पलीमेंट देता हो. इसके लिए आप रेड हॉट या मैरून कलर की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं.

7. आइब्रो को दें सही शेप
आपका लुक परफेक्ट आइब्रो के बिना पूरा नहीं होता है. आइब्रो घनी और खूबसूरत बनाने के लिए उन्हें शेप दें और उन्‍हें डार्क ब्राउन कलर से फिल करें. इसके साथ चाहें तो हाई प्‍वाइंट पर हाइलाइटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2021 Wishes: करवा चौथ के इस शुभ मौके पर खास Messages, शायरी भेजकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें बधाई

Gift Ideas For Mother In Law : सासु मां को इस करवा चौथ दे सकती हैं ये स्पेशल गिफ्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madhya Pradesh Tour Package: क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
क्या कम बजट में घूमना चाहते हैं मध्य प्रदेश? IRCTC लाया 9 दिनों का ये धांसू टूर पैकेज
Lifestyle Tips: बिना किसी को दुखी किए ऑफिस और पर्सनल लाइफ में कैसे कहें 'ना'? ये 5 टिप्स आएंगे काम
बिना किसी को दुखी किए ऑफिस और पर्सनल लाइफ में कैसे कहें 'ना'? ये 5 टिप्स आएंगे काम
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
DIY Home Decor: कबाड़ से बनाएं Luxury Home, बिन जेब ढीली किए घर को एंटीक और प्रीमियम लुक देंगे ये 4 देसी जुगाड़
कबाड़ से बनाएं Luxury Home, बिन जेब ढीली किए घर को एंटीक और प्रीमियम लुक देंगे ये 4 देसी जुगाड़

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget