एक्सप्लोरर

ये है मजबूत रिश्ते की निशानी, आप भी रखें इन 6 बातों का ख्याल

क्या आपके रिश्ते में दरारें आ रही है? तो जानिये कौन सी ऐसी बातें हैं जिनका ख्याल रखने से आपका रिश्ता अटूट बना रहेगा और आपके रिश्ते में कभी भी दरार पैदा नहीं होगी.

किसी भी रिश्ते को बनाने से ज्यादा मुश्किल होता है रिश्ते को निभाना और रिश्ता निभाने के लिए बहुत सी चीजें जरूरी होती है. दरअसल, रिश्ते में केवल भरपूर प्यार होने से सबकुछ नहीं हो जाता क्योंकि जैसे ही दो लोग एक होते हैं कई चीजों में बदलाव होने लगता है. ऐसे में रिश्ते को संभालकर आगे बढ़ने में ही दोनों की भलाई मानी जाती है. इससे आपके रिश्ते में प्यार और भी लंबा चलेगा. कई बार रिश्तों में नोकझोंक के कारण रिश्ता ऐसे कगार पर पहुंच जाता है कि कोशिश करने के बावजूद रिश्ता टिक नहीं पाता है. ऐसे में रिश्तें को किस तरह से संभालना चाहिए और किस तरह से रिश्ते में प्यार हमेशा बना रहें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए. आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए इन 6 बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

1- सोच विचार- रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी बात होती है सोच विचार. जब आप मुद्दों को साइड में रखकर पहले आपके पार्टनर की बातों को सुनते हैं और उन पर गौर करते हैं और अपने आप में बदलाव लाते हैं तो आपका रिश्ता मजबूत होता जाता है. जब आप बातों को नजरअंदाज करके अपने पार्टनर को हद से ज्यादा प्यार देते है और उनकी चीजों को पहले सुनते है तो हैं यकीन मानिए हर दिन प्यार बढ़ता है.

2- आत्मविश्वास- रिश्ते में आत्मविश्वास का होना जरूरी है. दरअसल जब आप और आपके पार्टनर में आत्मविश्वास होता है कि चाहे जो हो जाए आपके रिश्ते पर कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता है. ज्यादातर लोग इस बात से डरते हैं कि क्या उनका रिश्ता हमेशा ठीके रह पायेगा या नहीं और यही सोच एक वक्त भारी पड़ जाती है क्योंकि जब आप खुद उस चीज को लेकर घबराते हैं तो ज्यादा उम्मीद होती है कि वह बात सच्चाई में बदल जाती है. ऐसे में आपको और आपके पार्टनर को अपने रिश्ते को लेकर इतना आत्मविश्वास बना रहे कि चाहे कितनी मुश्किलें आए आप दोनों मिलकर उसे संभाल लेंगे.

3- बातचीत- बात करना किसी भी रिश्ते में पड़ी दरार को खत्म कर सकता है. कई बार ऐसा होता होगा कि आपके मन में कोई बात है जो आपको परेशान किए जा रही है लेकिन आप अपने पार्टनर को उस बारे में भनक भी नहीं लगने देते हैं. ऐसे में बात सुलझने की बजाय और बिगड़ती चली जाती है. इसलिए अपनी बातें हमेशा एक दूसरे के साथ शेयर जरूर करें. इससे दोनों के बीच किसी तरह की गलतफहमी भी नहीं पैदा होगी.

4- फिक्र- रिश्ते में एक दूसरे की फिक्र होना बहुत जरूरी है. जब आप आपके पार्टनर की फिक्र करते हैं और उनकी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो चाहे जो हो जाए आपके बीच दरार नहीं आती है. ऐसे में जब आप और आपके पार्टनर एक दूसरे की छोटी से छोटी बातों का खास ख्याल रखेंगे तो इससे लड़ाई झगड़ा कम होगा और आपका रिश्ता अटूट हो जाता है.

5- समझौता- किसी भी रिश्ते में समझौता सबसे ज्यादा अहम है. इससे आपका रिश्ता गहरा और मजबूत बनता है. कई बार ईगो और जिद्द के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच जाता है क्योंकि दोनों में से एक भी समझौता करने को तैयार नहीं है और अपनी-अपनी जिद्द पर अड़े रहते हैं. जिद्द से नहीं हटने के कारण ही ज्यादातर रिश्ते टूटते हैं. ऐसे में समझौता करने से आपका रिश्ता फिर से पटरी पर आ सकता है.

6- स्पेशल फील कराएं- रिलेशनशिप में एक दूसरे को स्पेशल फील कराना भी जरूरी है. इससे झगड़े, नोकझोंक और गलतफहमी जैसी चीजें दूर हो जाती हैं. कई बार एक समय के बाद रिश्ते में बोरियत सी आने लगती है जिसकी वजह से रिश्ते में कुछ खास नहीं रह जाता है और अक्सर झगड़े बढ़ने लगते हैं. ऐसे में आपको रिश्ते में एक दूसरे को स्पेशल महसूस कराते रहना चाहिए. इससे रिलेशनशिप का चार्म बना रहता है और प्यार बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: रिलेशनशिप में खत्म करने का काम करती हैं 4 बातें, लड़कियां भागती हैं दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
Diwali Cleaning Tips: दीवाली पर मकड़ी के जाले हटाते वक्त जरूर करें ये काम, दोबारा नहीं होगी परेशानी
दीवाली पर मकड़ी के जाले हटाते वक्त जरूर करें ये काम, दोबारा नहीं होगी परेशानी
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget