एक्सप्लोरर

आप भी खाते हैं रिफाइंड ऑयल तो हो जाए सावधान, यह शरीर को बना देता है बीमार

अगर आप भी खाने में ज्यादा रिफाइंड ऑयल का प्रयोग करते हैं तो अभी बंद कर दीजिए क्योंकि यह आपको बीमार बनाता है आइए जानते हैं कैसे?

Refined oil: आज के समय में लोगों की खान-पान की आदतों में बहुत बदलाव आया है. पहले सरसों या घी जैसे फायदेमंद तेल का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब रिफाइंड ऑयल का प्रयोग हर घरों में आम हो गया है. रिफाइंड ऑयल का प्रयोग सुविधाजनक लगता है, परंतु यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है. रिफाइंड ऑयल में ट्रांस-फैटी एसिड, रसायन और कैंसरकारक तत्व होते हैं. इससे हृदयरोग, मोटापा, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए रिफाइन ऑयल के इस्तेमाल से बचें और  कच्चे तेल जैसे सरसों, तिल या नारियल का तेल का प्रयोग करें. 

दिल को करता है बीमार 
रिफाइंड ऑयल को हाई टेंपरेचरपर तैयार किया जाता है जिससे इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं.रिफाइनिंग की प्रक्रिया में ऑयल से विटामिन E, प्रोटीन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स नष्ट हो जाते हैं. इससे ऑयल में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बढ़ जाती है जो हानिकारक होते हैं. यह LDL कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और इन्सुलिन लेवल को बढ़ाकर दिल की बीमारियों का खतरा पैदा करता है. इसलिए रिफाइंड ऑयल का नियमित उपयोग सेहत के लिए हानिकारक है. 

शरीर में प्रोटीन की कमी 
कच्चे तेल में स्वाभाविक रूप से मौजूद गंध और प्रोटीन तत्वों को रिफाइनिंग की प्रक्रिया में हटा दिया जाता है. इस प्रक्रिया से तेल की गंध और स्वाद में सुधार होता है लेकिन प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा घट जाती है.प्रोटीन कम मात्रा में होने से रिफाइंड ऑयल का नियमित सेवन शरीर में प्रोटीन की कमी का कारण बन सकता है. 

त्वचा के लिए हानिकारक रिफाइंड ऑयल
रिफाइंड ऑयल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स नहीं होते हैं जो त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं. साथ ही इसमें मौजूद ट्रांस फैटी एसिड त्वचा की नमी को कम करते हैं जिससे रूखापन और झुर्रियां आती है. 

हेल्दी फैट नहीं मिलता है 
रिफाइनिंग की प्रक्रिया में ऑयल से मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे हेल्दी फैट्स को निकाल दिया जाता है. रिफाइंड ऑयल का नियमित सेवन हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह साथ में भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट खा सकते हैं? कहीं नुकसान तो नहीं पहुंचाते...

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 अगस्त पर दिल्ली की ये जगहें जरूर देखें, मिलेगा देशभक्ति का एहसास
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget