एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: महिलाओं का वर्जिनिटी टेस्ट कराने वालों को मिलेगी सजा

नई दिल्ली: दूषित मानसकिता को दूर करने के लिए महाराष्ट्र में अब किसी भी महिला को वर्जिनिटी टेस्ट के लिए बाध्य करना दंडनीय अपराध होगा. प्रदेश में कुछ जगहों पर यह परंपरा पिछले काफी दशकों से चली आ रही है. इन समुदायों में नवविवाहित महिलाओं को यह साबित करना होता था कि शादी से पहले वह कुंवारी हैं या नहीं.

इसपर प्रदेश के गृह राज्यमंत्री रंजीत पाटिल ने बुधवार को बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ सामाजिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी की है. शिवसेना प्रवक्ता नीलम गोरहे भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं. मंत्री ने कहा, "वर्जिनिटी टेस्ट को यौन हमले की तरह समझा जाएगा.... उन्होंने विधि एवं न्याय डिपार्टमेंट के साथ बातचीत करने के बाद यह बताया कि अब एक परिपत्र जारी किया जाएगा और इसे दंडनीय अपराध भी घोषित किया जाएगा."

महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला यह रिवाज कंजरभाट और कई दूसरे समुदायों में अभी भी मौजूद है. इस मानसिकता को दूर करने के लिए कुछ युवकों ने ऑनलाइन अभियान भी चलाया हुआ है. पाटिल ने यह भी कहा कि उनका डिपार्टमेंट यौन हमले के मामलों की हर दो महीने पर समीक्षा करेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अदालतों में ऐसे मामले कम लंबित रहें.

रिपोर्ट के मुताबिक, कंजरभाट समुदाय में सुहागरात के समय कमरे के बाहर पंचायत के लोग मौजूद रहते हैं. वहीं लोग बेडशीट को देखकर यह तर करते हैं कि दुल्हन वर्जिन है या नहीं. अगर दूल्हा खून का धब्बा लगी चादर लेकर कमरे से बाहर आता है तो दुल्हन टेस्ट पास कर लेती है. लेकिन अगर खून के धब्बे नहीं मिलते तो पंचायत सदस्य दुल्हन के किसी और के साथ रिलेशनशिप होने का आरोपी ठहरा देते हैं.

इससे दो साल पहले एक महिला ने 'स्टॉप द V टेस्ट' नाम से एक आंदोलन शुरू किया था. दिसंबर 2017 में नवविवाहित तमाईचिकर और उनके पति विवेक ने इस प्रथा का विरोध किया. इस कैंपेन को कई युवाओं का समर्थन मिला.

55 साल की लीलाबाई ने बताई आपबीती बीते कई दशकों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस कूरीति को झेला है. इनमें से ही एक महिला 55 साल की लीलाबाई ने बताया कि उन्हें भी इस टेस्ट से करीब चार दशक पहले होकर गुजरना पड़ा था. लीलाबाई ने बताया कि उस समय उनकी उम्र 12 साल थी. वो बताती हैं कि उस समय वो जवान थीं और उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह मेरे साथ क्या और क्यों हो रहा है.

लीलाबाई इस प्रथा के खिलाफ कई सालों तक अपना विरोध जताती रही हैं. हालांकि, उस दौरान वह इस प्रथा को रोकने के लिए कुछ नहीं कर पाईं. यही वजह थी कि वह अपनी बेटी को भी इससे नहीं बचा सकीं. लेकिन वह अब अपने कंजरभट समाज में इस प्रथा का विरोध जोरशोर से कर रही हैं. इस प्रथा के विरोध में लोगों के खड़े होने के बाद इस समाज में भी दो धड़े बंट गए है. खासकर जब विवेक टामईचिकर ने इस प्रथा के विरोध में लोगों को जागरूर करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
काश्यां मरणं मुक्तिः का रहस्य: क्यों काशी में मृत्यु को मोक्ष का द्वार माना जाता है? जानिए इसका रहस्य
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget