एक्सप्लोरर

हर दिन 1 से 2 घंटे स्टैंडिंग डेस्क का इस्तेमाल कर रख सकते हैं डायबिटीज को मैनेज-स्टडी

अगर आप डायबिटीज को नेचुरली मैनेज करना चाहते हैं तो रोजाना 1 से 2 घंटे स्टैंडिंग डेस्क का यूज करना फायदेमंद हो सकता है. इससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर होने के साथ इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार आता है.

लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करना अब सिर्फ पेट दर्द या खराब पॉश्चर का कारण नहीं माना जा रहा बल्कि यह आपके ब्लड शुगर और इंसुलिन सेंसिटिविटी पर भी असर डालता है. हाल ही में हेल्थ एक्सपर्ट्स और कई रिसचर्स ने यह दावा किया है कि अगर आप हर दिन सिर्फ 1 से 2 घंटे स्टैंडिंग डेस्क का इस्तेमाल करें और बीच-बीच में हल्की-फुल्की मूवमेंट करें तो डायबिटीज को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है.

लंबे समय तक बैठना कैसे बढ़ता है डायबिटीज का खतरा

घर से काम करने के चलन और ऑफिस में कंप्यूटर के सामने घंटों बैठने की आदतों ने शारीरिक सक्रियता को कम कर दिया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातार बैठे रहने से शरीर की ग्लूकोज प्रोसेसिंग क्षमता घटती है. जिससे इन्सुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ सकता है जो कि टाइप टू डायबिटीज की शुरुआत का संकेत है. सिर्फ खड़े हो जाना या हल्की मूवमेंट भी मांसपेशियों को एक्टिव करता है. जिससे वे ब्लड सेल्स में मौजूद बैक ग्लूकोज को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाती है.

स्टैंडिंग डेस्क कैसे करता है मदद

डायबिटीज एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातार बैठने की बजाय खड़े होना या हल्की चाल ढाल को दिनचर्या में शामिल करना पोस्ट प्रैंडियल यानी खाने के बाद की ब्लड शुगर स्पाइक्स को कम करता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर कोई व्यक्ति काम के दौरान हर घंटे में कम से कम 30 मिनट खड़े रहे या हल्की एक्टिविटी करें तो कुछ ही महीनों में उसकी इन्सुलिन सेंसटिविटी में सुधार देखा जा सकता है. हालांकि वह यह भी कहते हैं कि सिर्फ खड़े रहना पर्याप्त नहीं है. बल्कि बीच-बीच में थोड़ी-थोड़ी हलचल जैसे चलना, स्ट्रेचिंग या जेंटल एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है.

कितना समय खड़े रहने से असर दिखता है

एक्सपर्ट के अनुसार हर दिन कुल मिलाकर 60 से 90 मिनट का स्टैंडिंग टाइम या फिर हर आधे घंटे में पोजीशन बदलना शरीर की मेटाबॉलिक हेल्थ पर सकारात्मक असर डालता है.  अगर आप हर दिन 1 से 2 घंटे स्टैंडिंग डेस्क पर काम करते हैं और बीच में कुछ मिनट चलने फिरने या स्ट्रेचिंग के लिए निकालते हैं तो यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मददगार हो सकता है.

कौन लोग बरतें सावधानी

जो लोग इन्सुलिन रेजिस्टेंस, प्री डायबिटीज, न्यूरोपैथी, जोड़ों की समस्या या हार्ड डिजीज जूझ रहे हैं उनके लिए धीरे-धीरे बदलाव करना जरूरी है. स्टैंडिंग डेस्क का इस्तेमाल शुरू करने से पहले उन्हें चाहिए कि वह हर 30 से 60 मिनट पर बैठने और खड़े होने का संतुलन बनाए. इसके साथ ही एंटी फटीग मैट्स का उपयोग करें और आरामदायक जूते पहनें. ताकि लंबे समय तक खड़े रहने से थकान या दर्द न हो.

ये भी पढ़ें- ना दवा, ना इलाज… बस चलिए 7000 कदम रोज और जिएं लंबा जीवन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Why Girls Fear Lizards: आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget