एक्सप्लोरर

Lifestyle Tips: ऑफिस में कभी नहीं करेंगे पॉलिटिक्स का सामना, दूसरों से पहले खुद में करने होंगे ये बदलाव

How to Face Office Politics: अगर आप ये ट्रिक्स आजमाते हैं तो ऑफिस की पॉलिटिक्स आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगी. यकीन न आए तो खुद आजमाकर देख लीजिए.

दुनिया में शायद ही कोई ऑफिस होगा, जहां काम करने वालों को ऑफिस पॉलिटिक्स का सामना नहीं करना पड़ता हो. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आपको ऐसे टिप्स बताते हैं कि ऑफिस पॉलिटिक्स आपको कभी परेशान नहीं कर पाएगी. आइए जानते हैं इनके बारे में.

बेवजह की बातें करने से बचें

अगर आप भी ऑफिस में होने वाली पॉलिटिक्स से परेशान हैं तो खुद में कुछ बदलाव करके इससे बच सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले ऑफिस में या ऑफिस के बाद किसी से मुलाकात होने पर या कॉल के दौरान बेवजह की बातें न करें. आप अपने साथियों के बारे में जितनी उल्टी-सीधी बातें करेंगे, उतना ही ऑफिस की पॉलिटिक्स में फंसते चले जाएंगे. दरअसल, इससे दूसरे लोग आपके बारे में धारणा बनाने लगेंगे, जिससे आपकी दिक्कतें बढ़ती चली जाएंगी.

दूसरों पर कमेंट पास न करें

आप ऑफिस में खुद मन लगाकर काम करते हैं, लेकिन दूसरों पर कमेंटबाजी भी करते रहते हैं तो आप ऑफिस पॉलिटिक्स में फंस सकते हैं. अगर ऑफिस में आपका कलीग सही से काम नहीं कर रहा है या उसके व्यवहार में कुछ गड़बड़ है तो आपको उस पर कभी कमेंट नहीं करना चाहिए. आपकी इस आदत के बारे में धीरे-धीरे पूरा ऑफिस जान जाता है, जिससे आपको ही नुकसान होने लगता है. हो सकता है कि लोग आपको दूसरों की चुगली करने वाला समझ लें, जो आपके भविष्य के लिए कभी अच्छा नहीं होगा.

अपने काम से ही मतलब रखें

जो लोग अपने काम से मतलब रखते हैं, दुनिया उनकी तारीफ जरूर करती है. आप अगर ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहना चाहते हैं तो खुद को अपने ही काम में तल्लीन रखें. हो सकता है कि इससे आपको ऑफिस की तमाम गॉसिप की जानकारी न मिले, लेकिन इससे आप ऑफिस की पॉलिटिक्स से हमेशा दूर रहेंगे. यह भी हो सकता है कि कुछ लोग इसे आपका एटिट्यूड कह दें, लेकिन धीरे-धीरे लोग आपके व्यवहार की तारीफ ही करेंगे. 

पॉजिटिव सोच रखें कायम

अगर आप ऑफिस की पॉलिटिक्स में गलती से फंस भी गए हैं तो अपना पॉजिटिव रवैया हमेशा बरकरार रखें, क्योंकि जो लोग आपके बारे में गलत सोचने लगे हैं, वे आपका नेगेटिव रवैया देखकर ज्यादा गलत सोचने लगेंगे. अगर आप पॉजिटिव रवैया बरकरार रखते हैं तो आपके बारे में गलत सोचने वालों की धारणा में भी धीरे-धीरे बदलाव होने लगेगा. वे समझ जाएंगे कि आपको ऑफिस की पॉलिटिक्स से कोई मतलब नहीं होता है. आप सिर्फ अपने काम पर ही फोकस करते हैं.

यह भी पढ़ें: दिन बीत जाता है, पर खत्म नहीं होता काम तो सीखें ये पैंतरे और चुटकियों में करें टाइम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
How To Dry Wet Shoes: बारिश में गीले जूते सुखाने में न करें ये गलती, नोट करें झटपट ठीक करने का सही तरीका
बारिश में गीले जूते सुखाने में न करें ये गलती, नोट करें झटपट ठीक करने का सही तरीका

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget