एक्सप्लोरर

Time Management Tips: दिन बीत जाता है, पर खत्म नहीं होता काम तो सीखें ये पैंतरे और चुटकियों में करें टाइम मैनेजमेंट

Lifestyle Tips: दिनभर की मेहनत के बाद काम खत्म नहीं होने से आप भी हैं परेशान तो आजमाएं टाइम मैनेजमेंट के ये आसान टिप्स.

अक्सर लोगों की यह शिकायत होती है कि वे पूरे दिन काम करते रहते हैं और दिन बीत जाता है. इसके बाद भी काम खत्म नहीं होता. इसके चलते अगले दिन पेंडिंग काम उन पर और ज्यादा प्रेशर बना देता है. आइए आज आपको ऐसे टाइम मैनेजमेंट टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप अपना काम चुटकियों में खत्म कर पाएंगे. 

हर काम के लिए करें प्लानिंग

जिंदगी में वक्त का सही तरह से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. अगर आप इसमें माहिर नहीं हैं तो दिक्कतें धीरे-धीरे बढ़ती चली जाती हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने हर काम के लिए प्लान तैयार करें. काम चाहे रोजाना का हो. हर हफ्ते का या पूरे महीने, हर चीज के लिए प्लानिंग जरूर करें. इसके तहत हर काम के लिए एक लिस्ट बनाएं और उसे पूरा करने का समय भी तय करें. इससे आपका काम भी समय पर खत्म हो जाएगा.

वक्त का सही इस्तेमाल करें

किसी भी काम को करते वक्त कई बार ऐसा होता है कि आप थोड़ी देर रिलैक्स होने के लिए ठहर जाते हैं. कई बार सोशल मीडिया पर वक्त बिताने लगते हैं या टीवी देखने लगते हैं. हमेशा यह बात याद रखें कि जिस काम को करने के लिए जो वक्त तय किया गया है, वह उसी समय निपटा लीजिए. काम खत्म करने के बाद आप ब्रेक ले सकते हैं, जिसमें आप अपने मनपसंद चीजों को कर सकते हैं.

हर चीज को उसकी सही जगह पर रखें

अक्सर ऐसा होता है कि आप कोई चीज उसकी जगह से उठाते तो हैं, लेकिन उसे उसकी सही जगह पर नहीं रखते हैं. ऐसा करने पर वह चीज आपको दोबारा तुरंत नहीं मिलेगी और उसे ढूंढने में आपका वक्त बर्बाद होगा. ऐसा करने से बचें. अपनी हर चीज को हमेशा सही जगह पर रखें. इससे आपका वक्त हमेशा बचेगा.

तकनीक के इस्तेमाल से बचाएं वक्त

आपका वक्त बचाने में तकनीक भी आपकी मदद कर सकती है. जैसे कि आप किसी अहम तारीख को याद रखने के लिए उसे डायरी आदि में नोट करते हैं या कैलेंडर पर मार्क लगाते हैं तो इसकी जगह आप स्मार्टफोन में ही रिमाइंडर लगा सकते हैं. ऐसे में आपको वह चीज याद रखने की जरूरत नहीं होगी. स्मार्टफोन आपको खुद ही जरूरी वक्त पर उसकी याद दिला देगा. वहीं, ऑनलाइन कई एआई टूल्स भी मौजूद हैं, जो पीपीटी आदि बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं. ऐसे में जो फाइल बनाने में आपको कई घंटे लगते हैं, वह एआई की मदद से चंद मिनटों में तैयार हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ-कियारा ने जहां मनाया था हनीमून, जानें वहां कैसे घूमने जा सकते हैं आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Gas Stove Cleaning: गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय
गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget