एक्सप्लोरर

बदलते मौसम में वायरल के संक्रमण से कैसे रखें खुद को सुरक्षित, जानिए बचाव के 6 आसान तरीके

मौसम के बदलते ही खुद को सुरक्षित रखना जरूरी हो जाता हैवायरल- फ्लू, नजला और जुकाम का खतरा सर्दी में ज्यादा होता है

सर्दी दस्तक देनेवाली है. विशेषज्ञों के मुताबिक, मौसम के बदलते ही स्किन इन्फेक्शन, नजला, जुकाम और बुखार जैसी शिकायतें आम हो जाती हैं. बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी बदलते मौसम से प्रभावित होते हैं. वायरल फ्लू, नजला और जुकाम के खतरे से बचने और लक्षण की तीव्रता में कमी लाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं.

नमक युक्त हल्के गर्म पानी से गरारा करें

अर्ध गर्म पानी से गरारा करने पर गले की खराश, सूजन, बलगम और सांस लेने में दुश्वारी को कम किया जा सकता है. हल्के गर्म पानी में अगर थोड़ा नमक मिलाकर इस्तेमाल किया जाए तो फायदा और बढ़ जाता है. मौसम के बदलते ही शुष्क हवाओं के चलने के दौरान हल्के गर्म पानी से गरारे की आदत बना लेनी चाहिए. इससे वायरल फ्लू के लक्षण में कमी आती है.

पानी का इस्तेमाल

मौसम बदलने पर पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडे पानी के बजाए गुनगुना पानी पीना मुफीद रहता है. वायरल या किसी भी तरह के संक्रमण के दौरान पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल नजला, जुकाम की गंभीरता में कमी लाता है.

भाप का इस्तेमाल

नजला, जुकाम और फ्लू के दौरान नाक बंद हो जाती है. जिसके चलते सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. भाप लेने से न सिर्फ नाक खुलती है बल्कि सीने में मौजूद बलगम को भी निकालने का काम करता है. फ्लू के कारण होनेवाले सिर दर्द में भाप लेने से राहत मिलती है.

टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल

टी ट्री ऑयल प्राकृतिक तौर पर एंटी सेप्टिक होता है. उसे साबुन के साथ और हाथ धोने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकता है. शोध में ये बात साबित हुई है कि टी ट्री ऑयल फ्लू में मददगार साबित होता है. भाप लेने के दौरान अगर टी ट्री ऑयल शामिल कर लिया जाए तो काफी हद तक सांस लेने में आसानी हो सकती है.

जिंक का इस्तेमाल

जिंक के इस्तेमाल से शरीर प्राकृतिक तौर पर बीमारियों से लड़नेवाली कोशिकाओं में वृद्धि करेगा. खून में एंटी बॉडीज बनने के कारण इंसान रोगाणुओं से सुरक्षित रहता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. एक शोध के मुताबिक, जिंक का इस्तेमाल वायरल फ्लू और जुकाम को गंभीर नहीं होने देता है बल्कि कम करता है.

ग्रीन टी, जड़ी-बूटियों की चाय का इस्तेमाल

सर्दी के मौसम आते ही ग्रीन टी का इस्तेमाल बढ़ा देना चाहिए. ग्रीन टी में अगर अदरक, नींबू का रस, दालचीनी, लौंग जैसे गर्म मसाले शामिल कर लिए जाएं तो फायदा और बढ़ जाता है. इसके अलावा इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाने का काम करेगा. अगर सिर्फ पानी में भी अदरक, दालचीनी या लौंग उबालकर इस्तेमाल किया जाए तो नजला, जुकाम में कमी लाई जा सकती है.

मामूली खांसी के बाद मनीषा कोईराला ने कराया कोरोना टेस्ट, जाने क्या आया रिजल्ट

CSK ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget