एक्सप्लोरर

CSK ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से मात दी. हैदराबाद पर मिली इस जीत के साथ ही धोनी की टीम ने IPL के इतिहास में वह उपलब्धि हासिल की है जिसके आस पास भी कोई और टीम नहीं है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में बेहद ही खराब शुरुआत की बाद महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स संभलती हुई दिखाई दे रही है. मंगलवार को खेले गए मुकाबले में सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से मात दी. इस जीत के साथ ही सीएसके आईपीएल में एक अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सीएसके की सनराइजर्स हैदराबाद पर यह 10वीं जीत थी.

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अकेली ऐसी टीम है जिसने मौजूदा सभी 7 टीमों के खिलाफ 10 या उससे ज्यादा मैचों में जीत हासिल की है. सीएसके के अलावा कोई और टीम अब तक बाकी सभी 7 टीमों के खिलाफ 10 या उससे ज्यादा मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाई है.

मंगलवार के खेले गए मुकाबले में धोनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 20 ओवर में जीत के लिए 168 रन की चुनौती रखी. लेकिन इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना पाई.

चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में तीसरी जीत है. सीएसके ने इस सीजन में 8 मैच खेले हैं जिनमें से तीन में जीत मिली है, जबकि 5 में हार. सीएसके फिलहाल 6 प्वाइंट्स के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है.

मुंबई इंडियंस 7 में से पांच मैचों में जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी 7 में से पांच मैच में जीत दर्ज की है, लेकिन मुंबई से कम नेट रन रेट की वजह से वह दूसरे स्थान पर है.

IPL 2020 DC vs RR: ऐसी हो सकती है दिल्ली और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

IPL 2020: जानिए CSK की जीत से प्वाइंट टेबल में क्या हुआ बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget